&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: जयपुर राजस्थान विधानसभा में लगाए गए कैमरों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा दिए गए बयान पर आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा पलटवार किया. प्रेस वार्ता में दिलावर ने डोटासरा को चरित्रहीन बताते हुए उन पर जमकर हमला बोला.
चरित्रहीन नेताओं के सरदार है गोविन्द सिंह डोटासरा
दिलावर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में चरित्रहीन नेताओं के सरदार है गोविन्द सिंह डोटासरा. डोटासरा के बयान और उनके हालिया रवैये से यह साफ है कि कांग्रेस में नैतिकता और ईमानदारी की कोई जगह नहीं है." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डोटासरा और उनकी पार्टी के अन्य नेता अपनी राजनीति में सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.
राहुल गांधी पर भी निशाना
इसके साथ ही दिलावर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान जब लड़कियों के कंधे पर हाथ रखकर चलते थे, क्या यह चरित्रहीनता नहीं है? क्या ऐसे लोगों को नेता माना जा सकता है?" दिलावर के इस बयान ने कांग्रेस पार्टी में हलचल मचा दी है, क्योंकि उन्होंने न केवल डोटासरा, बल्कि राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया.
अजमेर फाइल्स मामले में भी…
मदन दिलावर ने कांग्रेस नेताओं पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा, अजमेर फाइल्स मामले में भी कांग्रेस नेताओं का नाम सामने आया है. यह पूरी कांग्रेस पार्टी में फैली हुई भ्रष्टाचार और अनैतिकता को दिखाता है."
विधानसभा में लगाए गए कैमरों के मुद्दे पर भी दिलावर ने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह से पारदर्शिता और लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए उठाया गया है, और कांग्रेस नेताओं द्वारा इसका विरोध करना सिर्फ उनकी नकारात्मक राजनीति को दिखाता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!