&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाए. पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के अकाउंट में भ्रष्टाचार,परिवाद और जातिवाद भरे हुए हैं.
वहीं, विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि नेहरू-जिन्ना की सत्ता की पद लालसा से देश का बंटवारा हुआ. सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि भारत के शौर्य पराक्रम वीरता का दिवस है आज ।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया गया. झंडारोहण के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा इस देश में नाम और अनाम शहीदों ने शहादत दी जिसे हमें आजादी प्राप्त हुई. इसके बाद बाबा भीमराव अंबेडकर के उत्कृष्ट प्रयासों से संविधान हुआ, अच्छा संविधान बनाने के लिए पुरजोर प्रयत्न किया गया. देश में अनेक दलों ने शासन किया, अधिकांश समय कांग्रेस पार्टी को शासन करने का अवसर मिला.
पूनियां ने कहा कांग्रेस पार्टी का खाता देखेंगे तो उनके अकाउंट में लिखा मिलेगा भ्रष्टाचार, महंगाई, जातिवाद, परिवारवाद और अराजकता. इस समय देश विकसित भारत की संकल्पना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. जब आजादी के 100 वर्ष होंगे तो इसमें शक नहीं भारत दुनिया की आर्थिक ताकत तो बन जाएगा और हर स्तर पर सक्षम होगा.
अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा छलांग लगाने वाले देश हैं हम, दुनिया के सबसे बड़े मानव संसाधन हैं, विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक व्यवस्था है. भारत की हर घर तक जनधन से लेकर उज्ज्वला से लेकर आयुष्मान से लेकर आवास से लेकर तमाम सुविधाएं मिली है. बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ है, रोड स्ट्रक्चर बड़ा रेलवे नेटवर्क बड़ा है. उड़ान के जरिए सामान्य व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सकता है.
आयुष्मान के जरिए आरोग्य की प्राप्ति की दिशा में अच्छा काम हुआ है. भारत सरकार ने विकसित भारत की श्रेणी मिलने के भरपूर काम किया है और आजादी और लोकतंत्र की क्षमता हमारी सबसे बड़ी ताकत है. इसी प्रकार के नेतृत्व से आगे बढ़ते रहे तो 100 वर्ष जब होंगे आजादी के तो विकसित देश की श्रृंखला में खड़ा होगा.
पूनियां ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को ज्यादा अवसर मिला, लेकिन साबित नहीं कर पाए।लोगों में धारणा थी कि देश पर कांग्रेस पार्टी राज कर सकती है, नेहरू गांधी खानदान राज कर सकता है. यह मिथक 1967 में टूटा, 1977 में टूटा और 2014 में ऐसी राजनीतिक क्रांति आई कांग्रेस पार्टी विचार और विचार से निकाल दी गई. अब कामरूप से कच्छ तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की लोकतंत्र की ताकत समझिए.
कांग्रेस पार्टी ने समय जाया कर देश का भी और खुद का भी बेहतर होता, संगठन ठीक करते और विचारों पर कायम रहते. कांग्रेस की नीति जो है वह बांटने की है, अब बयान तक सीमित है धरातल पर उनका कोई वजूद नहीं है अराजकता फैलाने का दोषी है तो कांग्रेस पार्टी है.
सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस है भारत के शौर्य पराक्रम वीरता का दिवस है आज. कुछ घंटे में भारतीय सेना ने जिस प्रकार पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. विश्व में अनूठा काम था बिना कोई भारत को क्षति हुई पाकिस्तान को क्षतिग्रस्त कर दिया. यह भारत के शौर्य, पराक्रम का दिवस है । सेना के जवानों को नमन करते हैं. भारत सरकार ने 58 लोगों को वीर चक्र शौर्य चक्र मेडल दिए हैं वीरता शौर्य का दिवस है.
विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा 78 वर्ष में हमारे पूर्वजों की त्याग बलिदान का फल आजादी है. लाखों-लाखों लोगों की निर्मम हत्या की गई, अणगणित लोगों से लड़ते हुए प्राण न्यौछावीर किए जिससे देश आजाद हुआ. देश आजाद होने के बाद 1947 में विभाजन की विभिषिका में लाखों लोगों को प्राण गंवाने पड़े.
जवाहर नेहरू और जिन्ना ने पद प्रतिष्ठा पाने के लिए बंटवारे को स्वीकार किया. इसको सम्पूर्ण देश को याद दिलाने की जरूरत है. मोदी के आने के बाद देश का विकास और गौरब बढ़ा है. पहले देश के प्रधानमंत्री लाइन में दूर खड़े नजर आते थे कोई मान सम्मान नहीं था, ग्लानी महसूस होती थी. आज प्रधानमंत्री मोदी जाते हैं रेड कारपेट बिछता है.
विधायक नले कहा कि राजनीतिक पर्याप्त करें चुनाव लड़ना राजनीति करो विचारधारा लगे उसे समय की बातें राष्ट्रीय पर्व सबको एक साथ आना चाहिए. आजादी में कैसी राजनीति विपक्ष का स्वभाव भी ऐसा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!