BJP की अब बिहार पर 'नजर', प्रवासी बिहारी नागरिकों को साधने पर फोकस

Bihar vidhansabha Chunav: बीजेपी ने अब बिहार विधानसभा चुनाव पर अपनी निगाहें जमा दी हैं.  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने प्रवासी बिहारी वोटर्स पर फोकस शुरू कर दिया है. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बाकायदा टीम गठित की है और राज्यों में भी इसके लिए प्रभारी तय किए गए हैं. 

BJP की अब बिहार पर 'नजर', प्रवासी बिहारी नागरिकों को साधने पर फोकस

Rajasthan News: राजस्थान में बिहार दिवस के बहाने आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारियों को इकट्ठा किया गया. उनकी बरसों पुरानी मांग को पूरा करने का भरोसा दिया गया.

जानिए क्या है बीजेपी का पूरा प्लान
बिहार में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, बिहार विधानसभा चुनाव में फतह पाने के लिए बीजेपी ने अपनी निगाहें जमा दी हैं. बिहार में मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी अपनी अलग रणनीति पर काम कर रही है. वहीं बड़ी तादाद में दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासी वोटर्स को भी साधने की कोशिश में जुट गई है.

यही कारण है कि बिहार से बाहर राजस्थान सहित दूसरे राज्यों में बड़ी तादाद में लोग नौकरी या मजदूरी आदि के लिए रह रहे हैं. इन प्रवासी बिहारी नागरिकों को चुनाव में वोट डालने के लिए बीजेपी उन्हें लुभाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

केंद्रीय बीजेपी नेतृत्व ने केंद्रीय स्तर पर तीन राष्ट्रीय महासचिवों तरूण चुघ, दुश्यंत कुमार गौतम और विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी है. इसके साथ ही प्रत्येक राज्य में एक एक प्रदेश महामंत्री को प्रवासी बिहारियों के संपर्क में रहने जिम्मेदारी दी गई है.

राजस्थान में भी एक मोटे अनुमान के अनुसार डेढ़ से दो लाख प्रवासी बिहारी रह रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा जयपुर में रह रहे हैं. बिहार चुनाव में ये प्रवासी वोट डालने जाएं, इसके लिए बीजेपी ने अपनी कोशिशें शुरू कर दी है. बीजेपी ने इन प्रवासियों पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं, बिहार दिवस मनाने के बहाने बीजेपी ने प्रवासी बिहारियों के लिए स्नहे मिलन आयोजित किया.

सम्मेलन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ ही बिहारी नेता अशोक राठौड़, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, सांसद मंजू शर्मा मंच पर मौजूद रहे.

बिहार दिवस भले ही 22 मार्च को चला गया, लेकिन बिहारी समुदाय को पार्टी से जोड़ने के लिए 13 अप्रैल को स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया. समारोह को स्नेह मिलन का नाम दिया गया, लेकिन बातें बिहार चुनाव और बिहारियों की भूमिका को लेकर ही हुई.

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व के बिहार और वर्तमान बिहार में अंतर बताते हुए विकसित बिहार के लिए समर्थन मांग लिया. राठौड़ ने कहा कि आज देश में बेमेल गठजोड़ हो रहे हैं, भाजपा के नीतिश के साथ गठबंधन को हराने के लिए हिंदुस्तान की सारी पार्टियां एक हो रही है. आप सबका आह्वान कर रहा हूं. आमंत्रण देने के लिए तारकिशोर आए हैं. बिहार विकसित हो चुका है. विकास यात्रा को आगे बढ़ाना और मजबूत करना है. संपदा का पूरा उपयोग करना है. औद्योगिक धरातल पैदा करना है प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार मिले. प्रत्येक व्यक्ति समृद्ध होना चाहिए. पानी है तो पूरी बिजली मिली. जरूरी है उन शक्तियों को परास्त करने का काम करेंगे.

इसके साथ ही राठौड़ ने कहा कि बिहार में पानी होने के बावजूद सड़कें टूटी बिखरी हुई थी. ट्रेन में लोग टिकट भी नहीं लेते थे. अब सड़के बनी हैं, औद्योगिक विकास हुआ है. बिहार के विकास में कितना परिवर्तन आया, बड़े-बड़े ब्रिज बनें है, औद्योगिक विकास हुआ. पहले बिहार की हालात क्या है, यह सभी को पता है, लेकिन बीजेपी सरकार आने के बाद हालात बदल गए हैं.

राठौड़ से साफ कहा कि बिहार के चुनाव आने वाले हैं, वैसे चारा घोटाले वाला प्रदेश चाहते हैं या आज का विकसित प्रदेश चाहते हो और विकसित करना चाहते हो परिवार तो वहां है, समृद्ध करना मजबूत करना चाहते हैं, चुनाव का समय आए तो वहां जाकर वर्तमान सरकार को मजबूत करने का काम करना है. बिहार बदल गया है, विकास के आयाम स्थापित हुए हैं. बिहार के निवासी अच्छी शब्दावली का उपयोग करते हैं, कहीं-कहीं लालू जैसे लोग भी मिलते हैं.

बरसों पुरानी ट्रेन चालू करने की मांग का आश्वासन
चुनाव हैं तो आश्वासन भी देने पड़ते हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कंधे से कंधा मिलकार चलेंगे. बिहार को विकास से विकसित बिहार बनाकर छोड़ेंगे. उन्होंने बरसों पुरानी दरभंगा ट्रेन की मांग कर जिक्र करते हुए कहा कि रेल मंत्री अश्विनी कुमार भी राजस्थान का है , मंजू जी और मैं भी हैं. आपने पहली बार अपनी मांग को मुझे बताया. किसी तरीके से बात रख दूंगा. बहुत राजी हुए थे हमारे बिहार के लोग रेल मंत्री से कहूंगा पहली बार किया.

मांग पूरी करवाने की अपनी भूमिका निभाउंगा. राठौड़ ने यह कहकार लोगों का भरोसा जीता कि लगता है कि उसी ट्रेन से बिहार जाएंगे. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी प्रवासी बिहरियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिवाली यूं नहीं मनीं, दिया को रातभर जलना पड़ता है.

बिहार के लोगों ने बिहार की माटी को प्रणाम कर राजस्थान की भूमि को उर्वरा बनाने का काम किया. राठौड़ ने बिहार में आने वाले चुनाव में आपकी भूमिका का रेखांकित किया. प्रसाद ने महिलाओं के मंगलगीत गाने को लेकर कहा कि शुभ कार्य में मंगलगीत जाते हैं. समझ गए होंगे कि बिहार के लोग मंगल चाहते हैं, दूसरे प्रदेशों में जाकर मंगलगीत गाते हैं.

उधर कार्यक्रम में आए लोगों का कहना था कि ट्रेन चलाने का आश्वासन लंबे समय से दिया जा रहा है. ट्रेन चलाने के लिए पूर्व सांसद रामचरण बोहरा से लेकर अन्य कई नेताओं से मिल चुके, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ. चुनाव आ रहे हैं तो फिर आश्वासन दिया है, देखते हैं इस बार उम्मीद पूरी होती है या नहीं.

ये भी पढ़ें-

Trending news