तिरंगा देश की एकजुटता, विरासत और संस्कृति का संवाहक बना- सतीश पूनिया
Advertisement

तिरंगा देश की एकजुटता, विरासत और संस्कृति का संवाहक बना- सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने तिरंगा को देश-दुनिया में भारत की एकजुटता, विरासत और संस्कृति का वाहक बताया. पूनिया ने कहा कि आजादी के कालखंड का आज गौरव दिन है जब दुनिया के 20 करोड़ घरों पर तिरंगे की अनूठी छटा बिखेरी, वहीं राजस्थान में 50 लाख घरों में तिरंगे को मान दिया.

तिरंगा देश की एकजुटता, विरासत और संस्कृति का संवाहक बना- सतीश पूनिया

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने तिरंगा को देश-दुनिया में भारत की एकजुटता, विरासत और संस्कृति का वाहक बताया. पूनिया ने कहा कि आजादी के कालखंड का आज गौरव दिन है जब दुनिया के 20 करोड़ घरों पर तिरंगे की अनूठी छटा बिखेरी, वहीं राजस्थान में 50 लाख घरों में तिरंगे को मान दिया. मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ भी की. 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद पूनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पहलीबार हुआ है जब तिरंगा विश्वभर में इतनी बड़ी संख्या में फहराया गया है. यूं तो किसी भी देश की आजादी उसके लिए उल्लास का क्षण होती है, लेकिन किसी भी देश के लिए आजादी के 75 वर्ष महत्वपूर्ण होते हैं. इस विराट यात्रा में भारत ने आज आधुनिक भारत के रूप में सबल और समक्ष लोकतंत्र के रूप में पहचान कायम की है. भारत अंतरिक्ष में 100 से ज्यादा छलांग लगाने वाला देश है. 

यह भी पढ़ें: नारी सम्मान पर PM की बड़ी बातें, जानिए सेना, सियासत और सुप्रीम कोर्ट में क्या है हालात

स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर भारत

पूनिया ने कहा कि कोई वक्त था जब भारत सुविधाओं और बुनियादी बदलाव और विकास के लिए तरसता था. वहीं दुनिया के लिए सबसे बड़ा बाजार होता था. इसके उलट आज भारत बड़ा निर्यातक बनने जा रहा है. भारत स्वावलम्बी, आत्मनिर्भर बनते हुए देख रहे हैं. आज राजस्थान के विकास की आवश्यकता है. राजस्थान भी भारत के कदम कदम से मिलका आगे बढ़े. 

 मिशन 2023 के लिए जुटने का आह्वान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने समारोह के दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को पार्टी के मिशन 2023 को पूरा करने लिए जुटने का आह्वान किया. पूनिया ने कहा कि पार्टी ने मिशन 2023 में कदम बढ़ा दिया है. कार्यकर्ताओं को कहा कि देश सबसे पहले है. पीएम मोदी ने पांच प्राण तत्वों का जिक्र किया, उन्हें मूलमंत्र मानकर सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास से आगे बढ़ेंगे. पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चाहते हैं हर बूथ पर पूरी मजबूती ताकत के साथ पार्टी के आधार को सर्व व्यापी आरै सर्वस्पर्शी बनाएं. आततायी राज्य सरकार के अन्याय और  भ्रष्टाचार के खिलाफ जुट जाएं. 

दुनियाभर में फहराया गया तिरंगा 

इससे पहले सतीश पूनिया ने कार्यक्रम को सम्बाेधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष की यात्रा का सिंहावलोकन करते हैं तो आज की छटा कुछ अलग है. आज अनुभव हुआ कि न केवल राजस्थान, भारत बल्कि विदेशों में भी तिरंगा आन बान और शान के साथ फहराया गया.तिरंगा ले जाने पर बैन होने के बावजूद दुनियाभर में तिरंगा फहराना चुनौती से कम नहीं था, लेकिन जज्बा जीत गया. तिरंगा के प्रति समर्पण व निष्ठा आज की नहीं है, लेकिन आज मोदी के हर घर तिरंगा अभियान ने तिरंगा को अलंकृत किया.   

मोदी के नेतृत्व में विश्व में तिरंगा का मान बढ़ा 
पूनिया ने कहा कि कुछ बातों से बदलते की तस्वीर का अंदाजा लगाया जा सकता है. पहले योग पुस्तकों में पढ़ाया जाता था, लेकिन आज दुनियाभर में फैल गया है. पहले यहां सुई भी नहीं बनती थी, लेकिन आज तिरंगे को तोप सलामी दे रही है. कोरोना की दो सौ करोड़ वैक्सीन बनाकर भारत का लोहा मनवाया. तिरंगे की महिमा आधुनिक विश्व में क्या है, यह मोदी के नेतृत्व में बता दिया है.

भाजपा सरोकारों की पार्टी  

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पहले दिव्यांग, नरेगा, महिला, विधवा, विद्यार्थी के हक का पैसे पर डाका डाला जाता था. देश के तत्कालीन  प्राधानमंत्री कहते थे हम एक रूपए भेजते हैं तो 15 पैसे पहुंचते हैं, लेकिन पीएम ने जनधन खाते खुलवा दिए जिससे सारा  पैसा सीधे खाते में पहुंचता है. यही बदलता भारत है, जहां अब किसी के हक पर डाका नहीं डाल सकता है. जहां बलिदान हुए मुखजी वो कश्मीर हमारा है के नारे गूंजते थे, लेकिन आज कश्मीर हमारा है. आज भाजपा नारों की नहीं सरोकारों की पार्टी है. 

Trending news