Rajasthan News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी संकल्प से सिद्धि अभियान चला रही है. इसके माध्यम से बार फिर बीजेपी जनता के बीच जाएगी. ऐसे में इसे आगामी चुनावों की तैयारी माना जा रहा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: प्रदेश बीजेपी एक बार फिर जनता के बीच पहुंच रही है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान शुरू किया जा रहा है. अभियान के तहत जनता के बीच पहुंचकर कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों पर जनता से संवाद करेंगे और वंचितों को योजनाओं का लाभ देकर पार्टी से जुड़ाव बढ़ाएंगे. इसे बीजेपी की स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी माना जा रहा है, लेकिन नेता इससे इनकार कर रहे हैं. नेताओं का कहना है कि पार्टी सतत रूप से कार्य करती है, यह केवल केंद्र सरकार की वर्षगांठ पर हाथ में लिया अभियान है.
अभियान की शुरुआत से पहले बीजेपी की ओर से कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है. इनमें पहले अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सिखा रही है कि जनता के बीच जाकर क्या कहना है. इस कड़ी में जयपुर प्रदेश कार्यालय में शनिवार को जयपुर जिला दक्षिण की कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. आने वाले दिनों में दूसरे जिलों के साथ ही मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी.
एक ओर राजस्थान में प्रदेश की भजनलाल सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन के आधार पर चुनाव कराने की तैयारी में जुटी हुई है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी संगठन ने चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है. प्रदेश बीजेपी मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे अभियान को आधार बना कर आम जनता के बीच जमीन मजबूत कर रही है. हालांकि बीजेपी नेता इसे चुनावी तैयारी नहीं मान रहे हैं. पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि इस अभियान के जरिये भाजपा 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किये गए कार्यों का लेखा - जोखा लेकर जनता के बीच जाएगी. कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को जिम्मदारियां बांटी गई है. देश में 11 साल में वैचारिक मुद्दे गरीब कल्याण के लिए काम हुए है. जन जन तक पहुंचाने का का अभियान है.
वहीं बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि बीजेपी सतत तैयारी करती है. इस अभियान का चुनाव से लेना देना नहीं है. मोदी सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा है. अभियान के दौरान पंचायत मोहल्ला स्तर तक चौपाल लगा कर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा.
इधर बीजेपी जयपुर देहात अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कहा कि कार्यशाला में मंडल के अध्यक्ष, प्रभारी समूह इकट्ठा हुआ है. मोदी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतार कर लोगों को जोड़ना है. प्रमुख कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित हुए हैं, जो योजनाओं और उपलब्धियों को नीचे ले जाने का काम करेंगे. लोगों को समझाया जाएगा कि देश मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लिए संकल्प के लिए काम कर रहा है.
इन प्रमुख योजनाओं का होगा प्रचार
- राम मंदिर से लेकर तीन तलाक कानून, धारा 370 तथा लोकसभा में वक्फ बोर्ड पर बिल पेश किया.
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी.
- लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया.
- वन नेशन, वन इलेक्शन की ओर बढ़ाए अहम कदम.
- भारतीय युवाओं को कौशल के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना.
- बिना गारंटी लोन के लिए पीएम विद्या लक्ष्मी योजना.
- महिलाओं के सशक्तिकरण में तेजी के लिए बीमा सखी योजना.
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना.
- शुक्र मिशन-मंगल से परे शुक्र की खोज और अध्ययन.
- वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) को दी मंजूरी.
- सेना का सशक्तिकरण एवं आधुनिकीकरण
- बंगलादेशियों और रोहिंग्याओं को भारत से निकालने की प्रक्रिया प्रारम्भ
- भारत के सीमावर्ती देशों की सीमाओं के पास सड़क, सुरंग, पुलिया, तारबंदी का जाल फैला दिया है
- गुलामी की निशानी खत्म, तीन नए आपराधिक कानून लागू भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को मंजूरी दी
- जातीय जनगणना को मंजूरी
- पहलगाम के हमले का पाकिस्तान को करारा जवाब
- नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!