Jaipur News: जयपुर सदर थाने में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, चारों ओर मच गया बवाल

Rajasthan News: सदर थाना क्षेत्र में चोरी के शक में हिरासत में लिए गए युवक मनीष पांडे की थाने के एचएम कक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है.

Jaipur News: जयपुर सदर थाने में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, चारों ओर मच गया बवाल

Rajasthan Police: सदर थाना क्षेत्र में चोरी के शक में हिरासत में लिए गए युवक मनीष पांडे की थाने के एचएम कक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोग और परिजन न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया, वहीं एसएमएस अस्पताल के बाहर भी भारी भीड़ जुटी रही.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मनीष को बेरहमी से पीटा, जिससे मानसिक रूप से टूटकर उसने आत्महत्या कर ली. समाज के लोगों ने इसे आत्महत्या नहीं, हत्या करार देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. परशुराम सेना अध्यक्ष ने कहा कि खुले थाने में कोई दिनदहाड़े कैसे फंदा लगा सकता है? एडवोकेट अनिल चतुर्वेदी ने पुलिस पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की.

विप्र महासभा ने रखी मांग
विप्र महासभा अध्यक्ष सुनील उदिया ने मनीष की पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की प्रशासन से मांग की. धरना स्थल पर पहुंचे विधायक गोपाल शर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया. विवाद बढ़ता देख डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया ने SHO देवेंद्र प्रताप सहित छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया. इनमें एसआई मुकेश, निरमा पूनिया, हेड कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल नरेश और दिलीप शामिल हैं. एसीपी चौमू को विभागीय जांच की जिम्मेदारी दी गई है. मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news