&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्य योजना ने क्रियान्वयन के तहत प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करके उद्देश्य से उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय जयपुर में शिविर का आयोजन किया गया.
एवं राजकीय महाविद्यालय, बगरू के संयुक्त तत्वाधान में आज एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर का आयोजन बगरू के राजकीय महाविद्यालय में किया गया. शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कैलाश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया.
विधायक वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की नारी व युवा शक्ति विश्व को नई ऊंचाइयां प्रदान करने में सक्षम है. उन्होंने युवाओं को जीवन में हताश ना होने ओर असफलता को सफलता की सीढ़ी बनाने के लिए प्रेरित किया.
उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय की उप निदेशक नवरेखा ने रोजगार विभाग की गतिविधियां एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर मे 4207 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है.
शिविर में निर्माण, लॉजिस्टिक, होटल, बैकिंग, मेडिकल, सूचना प्रौद्योगिकी, फॉर्मा, कॉल सेन्टर, बीमा आदि क्षेत्रों के 60 निजी नियोजकों ने 3500 रिक्तियों के साथ भाग लिया और 1105 युवा अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!