Rajasthan News: केंद्रीय सहकारिता सचिव आशीष कुमार भूटानी ने सहकार से समृद्धि पर अफसरों संग समीक्षा की. उन्होंने कहा कि राजस्थान ने पैक्स गठन व गोदाम निर्माण में बेहतर प्रदर्शन किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: केंद्रीय सहकारिता सचिव आशीष कुमार भूटानी ने आज राज्य के विभाग के अफसरों के साथ वीसी ली. इस दौरान सहकार से समृद्धि की पहल को क्रियान्वयन पर मंथन हुआ. उन्होंने कहा कि नवीन पैक्स के गठन में राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया. सहकार से समृद्धि में राजस्थान ने उल्लेखनीय काम किया.
सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल ने कहा कि 2024 में अन्न भण्डारण में 100 में से 76 गोदामों का निर्माण हुआ. 2025 में 100 गोदामों में से 56 की स्वीकृति जारी की जा चुकी. अब तक नैफेड द्वारा 68 एनसीसीएफ ने 49 गोदामों की मंजूरी दी. जिन पैक्स के पास गोदाम निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, उन्हें भूमि उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलेक्टर्स से अनुरोध किया जा रहा है.
राज्य में पैक्स कम्प्यूटराइजेशन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है. इसमें विभिन्न स्तरों पर गैप्स को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं. ऑफलाइन ऑडिट के बाद हुई ऑनलाइन ऑडिट से आंकड़ों में आया अंतर दूर होने के बाद ऑनलाइन ऑडिट में तेजी से प्रगति होगी. सहकारिता में सहकार के अंतर्गत 34 अरबन को-ऑपरेटिव बैंकों में से 11 ऑन बोर्ड हो चुके हैं, जबकि 6 बैंकों ने एनयूसीएफडीसी की सदस्यता के लिए आवेदन किया है. राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीन बहुराज्यीय संस्थाओं की सदस्यता के संबंध में भी राज्य की अच्छी प्रगति है. भारतीय बीज सहकारी समिति लि. की सदस्यता में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है. साथ ही, एनसीओएल और एनसीईएल की सदस्यता भी राज्य की सभी पैक्स को दिलवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. जीएसएस और केवीएसएस को इस संबंध में व्यापक जानकारी प्रदान करने के लिए सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Sikar News: सड़क पर लेट कर ग्रामीणों ने किया चिपको प्रदर्शन
सीकर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के धार्मिक कॉरिडोर की 75 किमी लम्बी एमडीआर 415 सड़क के पूर्व में प्रस्तावित किए गए मार्ग की दिशा बदलने के विरोध में सड़क पर लेट कर चिपको आंदोलन किया. बठोठ व सांवलोदा पुरोहितान गांवों की सीमा पर एकत्रित होकर दोनों गांवों व आसपास की ढाणियों के पुरुषों, महिलाओं व युवाओं ने चिपको आन्दोलन की शुरुआत की और सड़क पर चिपक कर प्रदर्शन करते हुए पूर्व प्रस्तावित मार्ग व सड़क को बचाने का संकल्प लिया. मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!