राजस्थान की मुहीम से पूरे देश के किसानों को होगा फायदा, केंद्र सरकार लाएगी सख्त कानून

Rajasthan News: राजस्थान में नकली खाद बीज के खिलाफ चलाएं मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के अभियान का असर केंद्र सरकार तक नजर आया उसे अभियान के बाद अब केंद्र सरकार नकली खाद बीज के खिलाफ विधेयक पारित करने जा रही है.

राजस्थान की मुहीम से पूरे देश के किसानों को होगा फायदा, केंद्र सरकार लाएगी सख्त कानून
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में नकली खाद बीज के खिलाफ चलाएं मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के अभियान का असर केंद्र सरकार तक नजर आया उसे अभियान के बाद अब केंद्र सरकार नकली खाद बीज के खिलाफ विधेयक पारित करने जा रही है. इसका ड्राफ्ट भी जारी हो गया है.

इस विधेयक को लेकर मंत्री मीणा ने कहा कि नकली खाद बीज के खिलाफ जो राजस्थान में मुहिम चली उसमें आमजन और मीडिया का बड़ा सहयोग रहा. किसानों को राहत प्रदान करने के लिए हमने जो अभियान चलाया उस अभियान में 103 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई.

Add Zee News as a Preferred Source

नकली खाद बीज पेष्टिसाइज बेचने वाले लोगों के खिलाफ एक मुहिम हमने चलाई, जिसमें 103 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए. दर्जनों अवैध फैक्ट्रियों को सील किया गया और सैकड़ों लोगों को नोटिस दिया गया और गंगानगर-हनुमानगढ़ में जो घटिया फर्टिलाइजर की कंपनियां थी उनको सील करने के मामले पर मीडिया का भी अच्छा सहयोग रहा.

वह आवाज केंद्र सरकार तक भी पहुंची, जिसपर केंद्र सरकार ने एक विधायक पारित करने का निर्णय लिया, जिसका ड्राफ्ट भी जारी कर दिया गया. इसका सारा श्रेय मीडिया को जाता है, जिसने किसानों की आवाज को जोर-शोर से उठाया और अब केंद्र सरकार इस पर विधायक पारित करने जा रही है, जिसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है.

इसके तहत नकली खाद बीज पेस्टिसाइड बनाने वालों के खिलाफ 20 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल की सजा होगी. मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि देशभर के किसानों के लिए पारित होने वाले इस विधेयक की आवाज राजस्थान से उठाई गई. इस मुहीम की शुरुआत राजस्थान से हुई और अब इसका फायदा पूरे देश के किसानों को मिलेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More