Anurag Kashyap controversy: चाणक्य सेना ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप का मुंह पर कालिख पोतने वालों के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया है. अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी से समाज में भारी आक्रोश फैल गया है.
Trending Photos

Anurag Kashyap controversy: चाणक्य सेना ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप का मुंह पर कालिख पोतने वालों के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया है. अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी से समाज में भारी आक्रोश फैल गया है. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को ब्राह्मणों पर कमेंट करने के बाद कई संगठनों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि जयपुर में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई.
अनुराग कश्यप के इस बयान के बाद चाणक्य सेना ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अनुराग कश्यप देश में जहां कहीं भी दिखेगा, उसका मुंह काला किया जाएगा. इसके लिए चाणक्य सेना ने इनाम भी घोषित किया है. चाणक्य सेना ने अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है.
इस मामले में आज पूरे देश के ब्राह्मण संगठनों ने जबरदस्त विरोध व्यक्त जताया. इस मामले को लेकर चाणक्य सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ की आज ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें देशभर से संगठनों के पदाधिकारी जुडे़.
बैठक में ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पंडित सुरेश मिश्रा कहा कि अनुराग कश्यप का जो भी व्यक्ति मुंह काला करेगा. उसे एक लाख रुपये नगद इनाम दिया जाएगा. पंडित सुरेश मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप जैसे पागल लोगों का इलाज होना जरूरी है, जो कि ब्राह्मणों के विषय में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं और समाज में विध्वंस फैलाने का काम कर रहे हैं.
आगे सुरेश मिश्रा ने कहा कि क्या इस देश के लिए ब्राह्मण समाज ने त्याग, तपस्या और बलिदान नहीं दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जो ब्राह्मण सबके हित, देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया है. उस ब्राह्मण समाज के विषय में कुछ पागल लोग इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं. ऐसे में इन्हें सबक सिखाना जरूरी है. ऐसे लोगों को समाज के सामने लाकर अपमानित और प्रताड़ित करना चाहिए, जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं ना हों.
बैठक में कई पदाधिकारी हुए सम्मिलित
बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पं. सुरेश मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के प्रवीण मिश्रा, कनाडा से डॉ. आजाद कौशिक, ब्राह्मण सेवा संघ विशंभर दयाल शर्मा, नरिष्यंत शर्मा, डॉ. ओम शर्मा, विश्व ब्राह्मण परिषद डॉ. के.वी. शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा श्री केएन तिवाड़ी, जितेश शुक्ला सहित कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए.