&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: सहकारिता विभाग बिना अनुमति AC लगाने वाले अफसरों को बचाने की पूरी कोशिश में जुट गया है क्योंकि दोषी अफसरों की चार्जशीट बदलकर डीओपी भेजी जा रही है. आखिरकार किसके इशारे पर चार्जशीट बदलकर अफसरों को कार्रवाई से बचाया जा रहा है, पढ़ें इस रिपोर्ट में.
कठोर दंड से बचाने की कोशिश
नेहरू सहकार भवन में पहले बिना किसी स्वीकृति के अफसरों ने एसी लगा लिए, फिर उनके खिलाफ चार्जशीट चली लेकिन रास्ते में दोषी अधिकारियों के खिलाफ चली चार्जशीट ही बदल दी गई. पहले 16 सीसी में 4 अधिकारियों को चार्जशीट के लिए फाइल आगे गई लेकिन गंभीर दंड से बचाने के लिए आखिरी में 16 की जगह 17 सीसी में चार्जशीट बदल गई. अब बदली हुई चार्जशीट सहकारिता मुख्यालय से डीओपी भेजने की तैयारी की जा रही है.
चार्जशीट बदल दी गई
विभाग ने SLBC MD जितेंद्र प्रसाद शर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार 2 संदीप खंडेलवाल, एडिशनल रजिस्ट्रार बैंकिंग सुरेंद्र सिंह राठौड़, अपेक्स बैंक MD संजय पाठक की चार्जशीट बदल दी गई है. इन अफसरों ने बिना अनुमति के अफसरों ने अपने दफ्तरों में एसी लगाए थे.16 सीसी में अधिकारियों को गंभीर दंड दिया जाता है,जबकि 17 सीसी में 16 सीसी के मुकाबले इतना गंभीर दंड नहीं दिया जाता. विभाग ने तत्कालीन संयुक्त रजिस्ट्रार प्रशासन सुरभि शर्मा को भी बिना अनुमति एसी लगवाने पर नोटिस थमाया था.
16 और 17 सीसी की चार्जशीट में ये अंतर
राजस्थान सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण, अपील नियम 1958 में 16 सीसी के तहत अनुशासनहीनता के लिए सरकारी कर्मचारी को दंडित किया जा सकता है. इसमें वह दोषी पाया जाता है, तो उस पर गंभीर दंड लगाया जाता है, जैसे वेतन वृद्धि रोकना या सेवा से बर्खास्त, निलंबन करना. इसमें दोषी कार्मिक को चार्जशीट डीओपी से मिलती है.जबकि 17 सीसी के तहत पदोन्नति रोकना,या आर्थिक नुकसान की वसूली शामिल हो सकती है.
किसने किसके दफ्तर में लगवाया एसी
SLBC MD जितेंद्र प्रसाद शर्मा ने एडिशनल रजिस्ट्रार 2 संदीप खंडेलवाल के दफ्तर में,अपैक्स बैंक MD संजय पाठक ने एडिशनल रजिस्ट्रार बैंकिंग सुरेंद्र सिंह के ऑफिस में बिना अनुमति के एसी लगवाई.हालांकि अभी तो नेहरू सहकार भवन में बिना वित्त विभाग की स्वीकृति के एसी लगाने वाले अफसरों पर भी गाज गिरेगी,लेकिन गाज गिरने से पहले सहकारिता विभाग में अफसरों को कठोर कार्रवाई से बचाया जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!