Govind Dev Ji Temple: जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में रथ महोत्सव की धूम! ठाकुरजी का अभिषेक, विशेष श्रृंगार और चांदी के रथ पर विराजमान होकर निकली रथयात्रा. भक्तों ने दिखाई श्रद्धा और भक्ति.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Govind Dev Ji Temple: जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में रथ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. मंगला झांकी के बाद ठाकुरजी का अभिषेक किया गया और उन्हें नवीन लाल रंग की लप्पा जामा पोशाक धारण करवाई गई. ठाकुरश्रीजी का विशेष अलंकार और माला श्रृंगार किया गया. उन्हें पांच तरह की दाल भिजोना और पांच तरह के ऋतु फलों का भोग लगाया गया. महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने गौर गोविंद के श्रीविग्रह को चांदी के रथ पर विराजमान कर रथयात्रा शुरू की, जिसमें गौडिया वैष्णव मंडली और मंदिर परिकर ने मंगलाचरण और महामंत्र संकीर्तन किया.
इसी तरह रामगंज बाजार स्थित मन्दिर श्री लाड़लीजी में भी रथ यात्रा महोत्सव मनाया गया, जहां रबड़ी, मिश्री मावा, आमरस और फलों का विशेष भोग लगाया गया. ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी, चांदपोल बाजार में भी 104 साल पुराने चंदन के रथ में सीतारामजी को विराजमान कर रथयात्रा निकाली गई. घंटा, घड़ियाल, शंख और नगाड़े की ध्वनि के बीच भक्त 'श्रीसीताराम' का संकीर्तन करते हुए चल रहे थे. यात्रा के समापन पर खील, मखाने, लड्डू और अमरस का प्रसाद वितरित किया गया.
छोटीकाशी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें परंपरा और तकनीक का अनोखा मेल देखने को मिलेगा. पुरी की तर्ज पर तैयार हाइड्रोलिक रथ में भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ सवार होंगे. इस रथयात्रा में भगवान की जीवनलीला को झांकियों के माध्यम से दिखाया जाएगा, जिसमें हर आयु वर्ग के भक्त सक्रिय भागीदारी करेंगे. शहरभर से भक्त अपनी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा में शिरकत करेंगे, जो शान-शौकत और लवाजमे के साथ निकाली जाएगी.
जयपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण करेंगे. 'जय जगन्नाथ' के उद्घोष के बीच भगवान रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे. विशेष रूप से तैयार हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा भक्तों को दर्शन देंगे. रथयात्रा कलेक्ट्रेट सर्कल से शुरू होकर स्काउट और गाइड्स गार्डन पर समाप्त होगी. रास्ते में बिजली के तारों से बचाने के लिए रथ की ऊंचाई को आवश्यकतानुसार कम या ज्यादा किया जा सकता है.
शहर के मंदिरों में कल रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ठाकुरजी को रथ में सवार कर भव्य भ्रमण करवाया जाएगा. श्रीगोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी के दौरान ठाकुरजी का अभिषेक होगा और उन्हें नवीन लाल रंग की लप्पा जामा पोशाक धारण करवाई जाएगी. ठाकुरश्रीजी का विशेष अलंकार और माला श्रृंगार किया जाएगा. इस अवसर पर ठाकुरजी को पांच तरह की दाल और पांच तरह के ऋतु फलों का भोग लगाया जाएगा. बाद में गौर गोविंद श्रीविग्रह को चांदी के रथ पर विराजमान कर रथयात्रा प्रारंभ होगी, जो सम्पन्न होने पर पुनः रथ समेत गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!