चौमूं में गोविंदगढ़ पुलिस को मिली सफ़लता, ट्रैक्टर थ्रेसर चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

Jaipur News: जयपुर जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके के खेजरोली कस्बे में दो दिन पहले घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर के लगे थ्रेसर चोरी के मामले में पुलिस को सफ़लताआ मिली है.

चौमूं में गोविंदगढ़ पुलिस को मिली सफ़लता, ट्रैक्टर थ्रेसर चोरी की वारदात का हुआ खुलासा
Image Credit:

Jaipur News: जयपुर जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके के खेजरोली कस्बे में दो दिन पहले घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर के लगे थ्रेसर चोरी के मामले में पुलिस को सफ़लताआ मिली है. गोविंदगढ़ पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर को सामोद इलाके के बरवाड़ा गांव के जंगल से बरामद कर लिया है.

दरअसल ट्रैक्टर चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी. फुटेज के आधार पर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई थी सुबह लोगों ने जंगल में देखा तो एक ट्रैक्टर खड़ा मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस के आने के बाद पता चला कि वही ट्रैक्टर है जो 2 दिन पहले की खेजरोली गांव से चोरी हुआ था.

खेजरोली इलाके में बढ़ती चोरियों के विरोध में रविवार स्थानीय लोगों ने करीब 3 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया. जहां SP आनंद शर्मा की समझाइस इसके बाद मामला शांत हुआ. एसपी ने 7 दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था.

चोरी हुए ट्रैक्टर और थ्रेसर सामोद इलाके के बरवाड़ा गांव के जंगल से बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक थ्रेसर में तेल खत्म होने के कारण से कर थ्रेसर को जंगल में छोड़कर फरार हो गए, फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.

वहीं दूसरे मामले में जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया. पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी, तभी उसके दो अन्य साथियों ने पुलिस टीम की गाड़ी पर हमला कर दिया और आरोपी को पुलिस कस्टडी से छुड़वाने का भी प्रयास किया.

घटना जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके की है, जहां श्याम नगर थाना पुलिस वांटेड बदमाश गौरव राय को दबोचकर ले जा रही थी. रास्ते में उसके दो साथी विजय कुमार राय और राहुल राय ने पुलिस टीम की गाड़ी के आगे आकर हमला कर दिया. इस हमले में पुलिस टीम की गाड़ी का कांच क्षतिग्रस्त हो गया. बदमाशों ने पुलिस कस्टडी से गौरव राय को छुड़वाने का भी प्रयास किया.


Add Zee News as a Preferred Source

संबंधित खबरें

About the Author

Zee Rajasthan Web Team