Rajasthan Crime: पति बना हैवान! पहले पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर...

Rajasthan News: जयपुर जिले की कालाडेरा पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. मामला कालाडेरा थाना क्षेत्र के रायथल गांव का है, जहां तीन दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी.

Rajasthan Crime: पति बना हैवान! पहले पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर...
Image Credit: Chomu Murder case

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले के कालाडेरा थाना क्षेत्र के रायथल गांव में तीन दिन पहले हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. कालाडेरा पुलिस ने मृतका के पति राजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है.

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे धर दबोचा. प्रारंभिक जांच में महिला की मौत को आत्महत्या मानकर चल रही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेह हुआ. इसके बाद आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

कालाडेरा थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में भी चर्चा का माहौल है. पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा. पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Sikar News: सीकर में दिन दहाड़े युवक का अपहरण, लोगों में दहशत
सीकर शहर के कोतवाली थाना इलाके में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है. दिनदहाड़े को जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण करने से आसपास के लोगों व दुकानदारों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, आज शनिवार शाम करीब 6:45 बजे ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए युवकों ने एक युवक को जबरन ने स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण कर ले गए. युवक की दिनदहाड़े अपहरण की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किया. सीसीटीवी फुटेज में युवक को जबरन गाड़ी में डालने की वारदात भी कैद हो गई. सीसीटीवी में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक युवक शाकिब को जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो गए.

प्रारंभिक रूप से सामने आया है कि पूरा मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है. साकिब के अपहरण की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन और मोहल्ले के लोग भी कोतवाली पुलिस थाने पहुंचे. घटना के समय याकूब के साथ मौजूद युवक ने बताया कि पूरा मामला पुरानी आपकी रंजिश को लेकर है, जिसका मुकदमा लक्ष्मणगढ़ व सीकर पुलिस थाने में भी दर्ज है. फिलहाल, पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है और कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.