चौमूं SDM राठौड़ ने BLO को दिया पार्टी का सरप्राइज, साथ में जमकर लगाए ठुमके

चौमूं उपखंड में एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ ने तनावमुक्त माहौल बनाकर समय से पहले 100% डिजिटाइजेशन कराया. काम पूरा होने पर प्रशासन ने बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए भोज का आयोजन किया, जिसमें एसडीएम ने भी कर्मचारियों के साथ डांस कर जश्न मनाया. 

चौमूं SDM राठौड़ ने BLO को दिया पार्टी का सरप्राइज, साथ में जमकर लगाए ठुमके
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में जहां एक ओर SIR के कामकाज को लेकर तनाव पूर्ण माहौल और कर्मचारियों की बढ़ती चिंता चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर जयपुर जिले के चौमूं उपखंड से एक सकारात्मक मिसाल सामने आई है. यहां के एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ ने तनाव-मुक्त वातावरण में काम करवाते हुए चौमूं विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पहले पूरा करवा दिया. यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि नेतृत्व की शैली कैसे किसी भी टीम के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकती है.

डिजिटाइजेशन का यह महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर्स) ने राहत की सांस ली.आमतौर पर ऐसे कार्यों के दौरान दबाव और तनाव का माहौल बन जाता है, लेकिन एसडीएम राठौड़ ने शुरुआत से ही सकारात्मक ऊर्जा के साथ टीम को प्रोत्साहित किया. कार्य पूर्ण होने की खुशी को एसडीएम ने कर्मचारियों के साथ साझा करते हुए इसे जश्न का रूप दिया. उन्होंने चौमूं उपखंड के सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया.

Add Zee News as a Preferred Source

रात्रिभोज कार्यक्रम में सभी कर्मचारी तनावमुक्त होकर डीजे की धुन पर झूमते नजर आए. यह नजारा प्रशासनिक कार्यों में सकारात्मक माहौल और टीम वर्क के महत्व को दर्शाता है. सबसे रोचक पहलू यह रहा कि एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ भी खुद को रोक नहीं पाए और वे भी कर्मचारियों के साथ डांस फ्लोर पर उतर आए. इससे कर्मचारियों का मनोबल और भी बढ़ा और यह संदेश गया कि अधिकारी और कर्मचारी मिलकर हर चुनौती का सामना कर सकते हैं.

एसडीएम राठौड़ के डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी कार्यशैली की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि एक अच्छा नेता वही है जो अपनी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले. शहर में भी इस पहल की खूब सराहना की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More