&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Chomu Tension Internet Close : चौमूं कस्बे में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है. आज सुबह 7 बजे से लेकर कल सुबह 7 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. पुलिस कमिश्नर के पत्र पर इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है. जिसको लेकर संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी किये थे.
)
पूरा मामला धार्मिक स्थल के बाहर पत्थर हटाने से जुड़ा है. अफवाह को रोकने के लिए इंटरनेट को बंद किया गया है.
जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड पर धार्मिक स्थल के बाहर पड़े पत्थरों को हटाने पर विवाद हो गया था. आपसी सहमति से पत्थर हटाने का काम शुरू हुआ था.
)
लेकिन फिर समुदाय विशेष के लोगों ने इसका विरोध शुरूु कर दिया. समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की.
तनाव की स्थिति से निपटाने के लिये पुलिस ने मोर्चा संभाला. पुलिस को आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया गया.
हरमाड़ा, दौलतपुरा, विश्वकर्मा SHO सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा. DCP हनुमान प्रसाद मीणा ,ADCP बजरंग सिंह शेखावत,राजेश गुप्ता,ACP उषा यादव सहित कई पुलिस अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
फिलहाल बाजार बंद है, बस स्टैंड के आस पास भी भारी पुलिस जाब्ता तैनात है. पुलिस पर हुई पत्थरबाजी की तस्वीरें सड़क पर बिखरे पत्थर बयां कर रहे हैं.
पुलिस पर पथराव करने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है. जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जाएगा. आपको बता दें कि करीब 4-5 पुलिसकर्मी पत्थरबाजी में घायल हुए हैं.
आपको बता दें कि अभी तक 6 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने डिटेन किया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस सख्ती दिखा रही है.
चौमूं में आधी रात को हुए इस बवाल के बाद पुलिस ने ये सख्ती दिखायी है और संदिग्धों को पुलिस डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ करेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJhalawar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!