राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा को लेकर इंतजाम, रोडवेज की 2 हजार से अधिक बसें लगेंगी

Jaipur News: राजस्थान में 19 से 21 सितंबर तक होने वाली चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बनने जा रही है. इस परीक्षा में कुल 24 लाख 71 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने-जाने को लेकर रोडवेज प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं.

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा को लेकर इंतजाम, रोडवेज की 2 हजार से अधिक बसें लगेंगी
Image Credit: Rajasthan roadways

Jaipur News: प्रदेश में 19 से 21 सितंबर तक होने वाली चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बनने जा रही है. इस परीक्षा में कुल 24 लाख 71 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने-जाने को लेकर रोडवेज प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं.

अभ्यर्थियों को चार दिन मुफ्त यात्रा सुविधा
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए रोडवेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है. उम्मीदवार अपने निवास स्थान, कोचिंग संस्थान या तैयारी स्थल से परीक्षा केन्द्र वाले शहर तक रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

2 हजार से अधिक बसें भर्ती परीक्षा के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों की अभूतपूर्व संख्या को देखते हुए रोडवेज ने इस परीक्षा के लिए 2000 से अधिक बसों को विशेष रूप से चिन्हित किया है. ये बसें नियमित रूटों पर चलने के बजाय सीधे परीक्षार्थियों के आवागमन में लगाई जाएंगी. विशेषज्ञों का मानना है कि सीकर-जयपुर रूट पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिलेगा क्योंकि यहां से अभ्यर्थियों की संख्या सर्वाधिक है.

सख्त मॉनिटरिंग और अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था
रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने अभ्यर्थियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग शुरू कर दी है. सभी डिपो प्रबंधकों को परीक्षा अवधि में बसों का संचालन सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रमुख बस अड्डों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए जाएंगे ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. जहां अधिक मांग होगी, वहां अतिरिक्त बसें तुरंत लगाई जाएंगी.

जिलों के बीच आवागमन की चुनौती
कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा केन्द्र लगभग सभी जिलों में बनाए हैं, फिर भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक जिले से दूसरे जिले में जाना पड़ेगा. इसी वजह से रोडवेज ने अपनी रणनीति को और मजबूत किया है ताकि किसी भी रूट पर अभ्यर्थियों को कठिनाई न झेलनी पड़े.

ग्रामीण क्षेत्रों पर भी विशेष फोकस

रोडवेज प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को भी परीक्षा केन्द्र तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिले. इसके लिए छोटे स्टेशनों और गांवों से जुड़ने वाले रूट्स पर भी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More