Jaipur News: राज्य सरकार ने जयपुर जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है. क्षेत्र में 12.23 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण को मंजूरी दी है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राज्य सरकार ने जयपुर जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है. क्षेत्र में 12.23 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण को मंजूरी दी है. बीजेपी नेता उपेन यादव की अनुशंसा पर वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी है. सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों में सहुलियत होगी.
शाहपुरा क्षेत्र की जनता लंबे समय से नई सड़कों के साथ ही सड़कों की मरम्मत की मांग कर रही थी. बीजेपी नेता उपेन यादव की अनुशंषा के बाद इन सड़काें के प्रस्ताव को बजट घोषणा में शामिल किया गया. इस बीच यादव के प्रयासों पर सरकार ने 33.20 किलोमीटर लंबाई की19 सड़कों के कार्यों को स्वीकृति दी. इनमें मिसिंग लिंक एवं नॉन-पैचेबल सड़कों के निर्माण कार्य होंगे. उपेन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का आभार जताया है. सड़कों की मंजूरी के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे.
इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सरल होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी. यह कदम शाहपुरा क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उपेन यादव ने कहा कि जनता की प्राथमिकता के अनुसार जिन सड़कों को अभी स्वीकृति नहीं मिली है, उन्हें आगामी समय में बजट में शामिल कराने का प्रयास जारी रहेगा. हमारा लक्ष्य हर गांव को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ना है.
इन 19 सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए बजट जारी किया गया है.
देवन से कांट वाया रखावाली तक 1.75 किमी के लिए 42.62 लाख,
NH-48 से लोचूकाबास लिंक रोड तक1.70 किमी के लिए 43.03 लाख,
छारसा स्कूल से ढाणी गंगावाली तक 2 किमी के लिए 53.72 लाख,
खोरी-बिशनगढ़ से घासीपुरा तक 3.50 किमी के लिए 106.04 लाख,
संपर्क सड़क, जगदीश मंदिर तक 2.40 किमी के लिए 55.76 लाख,
नायन-धानोता रोड से भोमिया जी मंदिर तक 2 किमी के लिए 49.66 लाख,
शाहपुरा-खातेडी मोड़ से अमरपुरा तक 4 किमी के लिए 94.20 लाख,
बिलान्दरपुर से भर्तहरी मोड़ तक 2.50 किमी के लिए 56.43 लाख,
धानोता-रावपुरा रोड से ढाणी सेवा की तक 0.50 किमी के लिए 17 लाख,
लिंक रोड, लाखावाली (पीएस अमरसर) तक 1.65 किमी के लिए 45 लाख,
उदावाला से बेरावड़ी की ढाणी तक 2.10 किमी के लिए 95 लाख, मिसिंग लिंक
एमडीएस स्कूल से माईदास मीणा की ढाणी तक 45.44 लाख
पंचायत भवन उदावाला से मिश्रावासा गौशाला तक 3 किमी के लिए183.80 लाख,
अमरसर से नायन तक 1.50 किमी के लिए 112.30 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई.
इसी प्रकार 222.96 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से करीब 3.80 किलोमीटर लंबाई में सड़कों का निर्माण किया जाएगा.
भाजपा नेता उपेन यादव ने बताया कि खोजावाला पानी की टंकी से बावड़ी की ढ़ाणी तक 1 किलोमीटर के लिए 48 लाख, खोजावाला स्कूल से बुनकर बस्ती तक 0.80 किलोमीटर के लिए 60.36 लाख,
एनएच-48 से चाचावाला ढाणी होते हुए नंदा कसाना के मकान तक 0.50 किलोमीटर के लिए 38.10 लाख, नारायण दास रोड़ से वाया नेवग्यावाली होकर छिलावाली तेजाजी मंदिर तक 1 किलोमीटर के लिए 51 लाख, झीझवाडीयों की ढाणी से पुनिया की ढाणी तक 0.50 किलोमीटर के लिए 25.50 लाख की राशि स्वीकृत हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!