महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम, CM भजनलाल रहे मुख्य अतिथि

Jaipur News: जयपुर में महात्मा ज्योति राव फुले की 198 जयंती के उपलक्ष्य में मुहाना मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की. 

महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम, CM भजनलाल रहे मुख्य अतिथि

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में महात्मा ज्योति राव फुले की 198 जयंती के उपलक्ष्य में मुहाना मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर वह प्रयास किया जिसके चलते आज हमें बहुत सारी चीज जानने व सीखने को मिली है. कई कुरीतियों को उन्होंने दूर किया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज को जोड़ने के साथ-साथ वो समाज के चिंतक थे ,समाज सुधारक थे व सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे. उन्होंने समाज को एक नई दिशा प्रदान की. भजनलाल शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में खुद को मजबूती से खड़ा करते हुए समाज को दिशा देने का कार्य किया. समाज के शोषित वंचित व पिछड़ों को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है वह हमेशा के लिए याद किया जाएगा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उस दौरान हमारा समाज जातिवाद, अंधविश्वास और अशिक्षा की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उस समय महात्मा ज्योतिबा फुले ने इन सब कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और हमारे समाज को इन सब से मुक्ति दिलाई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार में प्रदेश में बने हुए 9 एक्सीलेंस सेंटर की संख्या बढ़ाकर 18 की जाएगी. भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम एजुकेशन प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं, जिससे कि प्रदेश के किसानों को इजराइल ले जाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

हमारे मंडी और किसानों की उपज बढ़ाने के लिए हम हर संभव और बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं. 8 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर में कृषि मंडी की स्थापना की जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम ज्योतिबा फुले के दिखाए गए मार्ग पर चलकर विकसित राजस्थान बनाने के पथ पर चल रहे हैं. हम सबका कर्तव्य है हमारी केंद्र व राज्य की सरकार की जो भी गरीब कल्याण की योजना है उनके माध्यम से हमारे किसानों को, हमारे आम लोगों को लाभ मिले. इसके लिए हमें प्रयास करना चाहिए.

हमारा कोई भी व्यक्ति सरकार की योजना चाहिए. गरीब, दिव्यांग, किसान, आमजन को केंद्र व सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा तो वह अपने पैरों पर खड़ा होगा और अपने परिवार का विकास करेगा. इसलिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने जो संकल्प पत्र में वादा किया था उसे पूरा करने के लिए कृत संकल्प है.

कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए मंडियों का विकास किया गया और अब वन नेशन वन इलेक्शन के तहत हम मंडी समितियों में भी वन नेशन वाले इलेक्शन के तहत इलेक्शन करवाएंगे. हमने मुख्यमंत्री जी से यह मांग भी की है. प्रभु लाल सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए उन्हें इजराइल ले जाकर प्रशिक्षण दिलवाने व मंडिया खोलने का जो फैसला लिया है उसे हमारे किसान भाइयों को लाभ होगा व उनकी आय में वृद्धि होगी, तो किसान परिवारों का भी विकास होगा.

युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने कहा कि बहुत कम समय यह कार्यक्रम तय किया गया था. महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में मुहाना मंडी में सभी सब्जियां फ्रूट व्यापारियों के बीच पहुंचे. उन्हें किसानों में मंडी व्यापारियों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी और व्यापारियों को प्रोत्साहित किया. इसके लिए सभी व्यापारी सैनी समाज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news