&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है.
सीएम शर्मा ने इस हरकत को "घोर निंदनीय" करार देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश ऐसी बेहूदा टिप्पणियों को कभी माफ नहीं करेगा.सीएम शर्मा ने अपने बयान में कहा कि एक गरीब मां के बेटे का देश का प्रधानमंत्री बनना इंडी गठबंधन के नेताओं को पच नहीं रहा है. उन्होंने पूज्य माताजी हीराबेन के संघर्षमय और गरिमापूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपने परिवार को सम्मानजनक जीवन दिया.
उनके शतायु होकर देवलोक गमन के बाद भी कांग्रेस और आरजेडी द्वारा सार्वजनिक मंच से उनकी मर्यादा का अपमान करना भारत की सांस्कृतिक परंपराओं के खिलाफ है. शर्मा ने इसे भारतीय मूल्यों पर हमला बताते हुए कहा कि यह न केवल पीएम मोदी का, बल्कि देश की हर मां का अपमान है.यह विवाद तब शुरू हुआ जब बिहार चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर इंडी गठबंधन के नेताओं ने पीएम की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं.
इस घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं उकसाईं, जहां लोगों ने इसे नेताओं की "संस्कारहीनता" करार दिया. बीजेपी नेताओं ने इसे गठबंधन की हताशा का परिणाम बताया, जबकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. सीएम शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकारों से इस मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसी मानसिकता को वोट की चोट से जवाब दें. यह घटना बिहार चुनाव में एक नया मोड़ ला सकती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!