Rajasthan Politics: चाय पर सीएम भजनलाल की चौपाल! जिलाध्यक्षों को बताया आंख-कान-नाक

Rajasthan Politics: गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नया रूप सामने आया. मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी जिला अध्यक्षों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए उन्होंने उन्हें सरकार की आंख, नाक और कान बताया.

Rajasthan Politics: चाय पर सीएम भजनलाल की चौपाल! जिलाध्यक्षों को बताया आंख-कान-नाक
Image Credit: Rajasthan PoliticsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गुरुवार को अलग ही रूप देखने को मिला. मुख्यमंत्री बीजेपी जिला अध्यक्षों के साथ मास्टर नजर आए तो कार्यकर्ताओं के साथ एकाकार होने का प्रयास किया. मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी जिला अध्यक्षों से चाय पर चर्चा की और उन्हें सरकार की आंख-नाक-कान बताया. वहीं बीजेपी कार्यालय में पैदल चलकर कार्यकर्ताओं से मिले. इससे मुख्यमंत्री की आम कार्यकर्ता वाली छवि नजर आई.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सत्ता और संगठन दोनों को लेकर पहल की. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सरकारी आवास पर प्रदेश के सभी बीजेपी जिला अध्यक्षों बुलाया. इसके बाद उनके साथ चाय पर चर्चा के साथ की. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संवाद करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष हमारा आंख नाक कान की तरह काम करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन को सरकार के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर काम करना चाहिए, ताकि जनता के मुद्दों का निराकरण किया जा सके. सभी जन प्रतिनिधियों के प्रवास और कार्य पद्धति का ध्यान रखते हुए रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें ताकि और अधिक मजबूती से विकास कार्य किया जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source

जनप्रतिनिधि और प्रमुख पदाधिकारी व वरिष्ठ जनों के साथ बैठ कर अपने अपने जिला की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करने के लिए व विकास कार्यों के लिए रोड मैप बनाकर सरकार को अवगत कराए. प्रशासन के साथ ठीक तालमेल बनाकर आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करें.

मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने पर जोर दिया जाए ताकि प्रदेश की जनता को राहत मिल सके. मुख्यमंत्री ने सभी जिला अध्यक्षों से कहा कि आप हमारी सबसे मजबूत कड़ी हो जो हर विषयों की रिपोर्टिंग, सूचना और समीक्षा के साथ सरकार को अवगत कराएं. आप सभी जिला अध्यक्षों की हर बात को गंभीरता से सुना जाएगा. किसी को भी कोई परेशानी आती है तो तुरंत संपर्क कर अवगत कराए वाजिब समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. इस दौरान सभी महिला जिला अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर राखी की शुभकामनाएं दीं.

इधर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले पार्टी नेताओं के साथ चाय पीकर चर्चा की. इसके बाद पोर्च से लेकर पार्टी कार्यालय के मुख्य गेट तक पैदल चलकर कार्यकर्ताओं से मिले. दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले जब भी प्रदेश कार्यालय आते तब पोर्च से ही कार में बैठकर चलते थे. इस दौरान कार से कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे हैं. इसके अलावा कभी कार्यकर्ताओं से मिले भी तो कुछ कदम चल कर ही कार में बैठ जाते थे. इससे कार्यकर्ताओं की ठीक से रामा श्यामा नहीं हो पाती थी और वो मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा से अवगत भी नहीं करा पाते थे. इधर गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोर्च से मुख्य गेट तक सभी कार्यकर्ताओं से आराम से मिले और उनके कागजात लिए. इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज लगा कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More