CM भजनलाल शर्मा ने सांगानेर को दी करोड़ों की सौगातें, कहा- जयपुर के विकास को मिलेगी नई दिशा

Jaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सांगानेर के विकास के लिए सरकार 40 साल का रोडमैप लेकर चल रही है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों की बहुत गुंजाइश है और हमारी डबल इंजन की सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

CM भजनलाल शर्मा ने सांगानेर को दी करोड़ों की सौगातें, कहा- जयपुर के विकास को मिलेगी नई दिशा
Image Credit: cm bhajanlal sharma

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात दी. मुख्यमंत्री शर्मा ने मानसरोवर के पत्रकार क्षेत्र के खरबास सर्कल पर आयोजित समारोह में 320.27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और 129.86 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया. ये सारे प्रोजेक्ट जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा पूरे होने हैं.

डबल इंजन की सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सांगानेर के विकास के लिए सरकार 40 साल का रोडमैप लेकर चल रही है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों की बहुत गुंजाइश है और हमारी डबल इंजन की सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Add Zee News as a Preferred Source

बिजली प्रोजेक्ट्स पर खर्च हो चुके
मुख्यमंत्री ने बताया कि सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा बिजली प्रोजेक्ट्स पर खर्च हो चुके हैं. सीवरेज लाइन से लेकर बीसलपुर पानी की सप्लाई और फ्लाईओवर जैसी आधारभूत सुविधाएं सांगानेर को एक नया रूप दे रही है.

दिव्यांग जनों को स्कूटी भी वितरित की गईं
इसी बीच मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़े के तहत एक और सौगात दी. आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 25 लाख रुपये की विधायक कोष से खरीदी गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही दिव्यांग जनों को स्कूटी भी वितरित की गईं.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान अलग-अलग योजनाओं के जरिए जनता को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है. शहरी सेवा शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बेरोजगारों, दिव्यांगजनों और एकल महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ दिलवाने में सहयोग करें.

मुख्य बिंदु
CM भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की लगाई झड़ी,
दिवाली से पहले सांगानेर को दिए करोड़ रुपये के तोहफे,
320.27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास,
129.86 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ लोर्कापण,
विधायक कोष से दी 25 लाख रुपये की एंबुलेंस,
दिव्यांग जनों की स्कूटियां वितरण,

सांगानेर के हर विकास कार्य को पूरा किया जाए


भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान देश का अग्रणी प्रदेश बने. उन्होंने कहा कि आपने मुझे सांगानेर का जनप्रतिनिधि बनाया है, इसलिए मेरी जिम्मेदारी है कि सांगानेर के हर विकास कार्य को पूरा किया जाए.

जयपुर के विकास की नई दिशा तय
यह कार्यक्रम सांगानेर ही नहीं बल्कि पूरे जयपुर के विकास की नई दिशा तय करेगा. मुख्यमंत्री की ओर से किए गए इन घोषणाओं के बाद साफ है कि सांगानेर को स्मार्ट और आधुनिक नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More