Rajasthan News: राखी का पावन पर्व आज जयपुर की विशेष योग्यजन बहनों के लिए बेहद खास बन गया. सीएम भजनलाल शर्मा ने दिव्यांग बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें हर कदम पर सहयोग का वादा किया. इस दौरान सीएम ने भावुक होते हुए कहा कि इस राखी से उनका एक साल का रिनेवल हो गया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: दिव्यांग बहनों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक था. शायद ये पहला मौका था जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने विशेष योग्यजन बहनों के बीच राखी बंधवाई. उन्हें हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया. रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद भावुक लम्हों के बीच सीएम भजनलाल ने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से उनका एक साल का रिनेवल हो गया है. अब अगली राखी तक मैं निश्चिंत हूं. हर भाई अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद जैसा सोचता है वैसा ही मैं यहां आकर महसूस कर रहा हूं.
कुदरत ने भले ही इन्हें कुछ कष्ठ दिये, पर इनकी हिम्मत और हौसला कमाल का था. कईयों ने गीत सुनाए तो कईयों ने बेहतरीन नृत्यों की सीएम के सामने प्रस्तुतियां दी. साथ ही इन्होंने ये संदेश भी दिया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद जीवन में संघर्ष करने का जज्बा किसी सामान्य इंसान से कहीं कम नहीं हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिव्यांग बहनों का हौंसला बढाने में कोई कमी नहीं छोड़ी करीब डेढ घंटे से भी ज्यादा वक्त सीएम ने इन स्पेशल बहनों के बीच गुजारा, उन्हें बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइिकल दी और तोहफे अलग से. साथ ही अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिए कि जरूरतमंदों को सरकार की हर योजना का फायदा दिलाए. उन्हें सक्षम बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाए. सीएम ने दिव्यांग बहनों के माथे पर हाथ रखा, उन्हें आशीर्वाद दिया और साथ में भरोसा भी कि वो रक्षा सूत्र का हमेशा मान रखेंगे. दिव्यांगों के जीवन को सफल बनाना ही उनकी सरकार का मकसद है.
बहरहाल, सीएम के दौरे से सामाजिक न्याय संकुल की इन बहनों को जीवन में आगे बढने की प्रेरणा मिली है. ये यादगार लम्हा वो जीवन में कभी नहीं भूला पाएंगी. एक भाई के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उन्हें ऐसे ही संभालते रहे तो वो भी सामान्य लोगों की तरह जीवन जीने की हिम्मत जुटाने की कोशिश करेंगी. दुआ की जानी चाहिए कि सरकार का हाथ इसी तरह इनके माथे पर आशीर्वाद बनकर इनकी ताकत बना रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!