&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान में हाल की अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों को हुए नुकसान को लेकर सरकार भरपाई में जुट गई है. नुकसान की भरपाई को लेकर लेकर CM भजनलाल शर्मा ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में CM भजनलाल ने प्रभारी मंत्रियों और वरिष्ठ सचिवों से जिलेवार नुकसान की रिपोर्ट ली.
साथ ही राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई. CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार ने आपदा राहत के तहत अब तक 182 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी हैं. इसके तहत फसल नुकसान, सड़क मरम्मत और आवासीय भवनों के पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है.
आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि कई जिलों में किसानों को भारी नुकसान हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में फसलों को 40 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है.
उन्होंने आगे बताया कि आपदा में अब तक 193 लोगों की मौत दर्ज की गई है, जिनमें से 46 मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है. बाकी बचे लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है.
वहीं CM भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव की समस्या रहती है. वहां रिचार्ज कुओं का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश का पानी धरती में समा सके और सड़कें सुरक्षित रहें. साथ ही सरकारी भवनों की मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!