&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान जयपुर में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महारानी फार्म स्थित द्रव्यवती नदी पर जेडीए की ओर से नव निर्मित पुलिया का लोकार्पण किया. लोकार्पण के तुरंत बाद बाद पुलिया पर यातायात शुरू कर दिया गया. नवरात्रि के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगात दी गई.
टोंक रोड व दुर्गापुरा इलाकों को सीधे मानसरोवर से जोड़ने वाली इस पुलिया पर अक्सर मानसून में तेज बारिश के कारण द्रव्यवती नदी की रपट बहती थी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले वर्ष 11 अगस्त को पुलिया का मौका मुआयना किया था. इस दौरान पुलिया पर यातायात अवरूद्ध होने की समस्या को देखते हुए हुए उन्होंने जेडीए अधिकारियों को इस पुलिया को ऊंचा करने के निर्देश दिए थे.
इस पर जेडीए ने इस वर्ष एक जनवरी को पुलिया के निर्माण का काम शुरू किया. साढ़े आठ महीने से अधिक समय में इस पुलिया का काम पूरा हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फीता काटकर इस पुलिया का लोकार्पण किया. उनके साथ नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी मौजूद थे.
फीता काटने के बाद मुख्यमंत्री ने पूरी पुलिया का निरीक्षण किया. इसके बाद लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया गया. इस दौरान सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के आमजन व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
महारानी फार्म पर बनी पुरानी पुलिया नदी से महज करीब दो मीटर ऊंचाई पर ही थी, इस पुलिया की चौड़ाई 17 मीटर से बढ़ाकर 21 मीटर किया गया है. जेडीए ने पुरानी पुलिया को तोड़ कर करीब 4 मीटर चौड़े बॉक्स डाले गए. अब इसी बॉक्स कल्वर्ट में से ही द्रव्यवती नदी का पानी बह रहा है.
नई पुलिया की ऊंचाई नदी से करीब पांच मीटर ऊंची है. 210 मीटर की लंबी पुलिया का निर्माण किया गया. पुलिया का निर्माण पहले 30 जून तक किया जाना था, लेकिन बिजली व पेयजल की लाइनों की शिफ्टिंग के चलते प्रोजेक्ट में देरी हुई.
इसके बाद इस मानसून में आई तेज बारिश के कारण भी काम प्रभावित हुआ. इसके बाद खनन व्यवसायियों की हड़ताल के चलते काम में देरी हुई. इन तमाम कारणों के चलते प्रोजेक्ट छह महीने के बजाए साढ़े आठ महीने में पूरा हुआ.
लोकार्पण से पहले नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सरकार नहीं है. पुलिया बनाकर क्षेत्र राज्यों को एक अच्छी सौगात दी है. इससे आवागमन बाधित नहीं होगा और नदी के पानी की वजह से बारिश के दौरान जो समस्या होती थी अब वह भी नहीं होगी.
निकाय चुनावों को लेकर कहा कि वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत राज्य सरकार तैयार है. दिसंबर 2025 तक सभी निकायों के एक साथ चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार तैयार है, लेकिन ओबीसी आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी होने के बाद ही चुनाव होंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!