&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: नेपाल में अचानक बिगड़े हालात का असर राजस्थान पर भी दिखाई दे रहा है. जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के करीब 4 हजार यात्री काठमांडू और आसपास के इलाकों में फंसे हुए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा संख्या जयपुर से गए यात्रियों की है, जो लगभग 700 बताई जा रही है. हालांकि ये आंकड़े आधिकारिक नहीं हैं. करीब 40/50 लोग मानसरोवर यात्रा पर गए थे.
काठमांडू एयरपोर्ट पर कई भारतीय यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बड़ी संख्या में लोग फिलहाल होटलों में ही ठहरे हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं. स्थिति बिगड़ने के चलते उन्हें बाहर निकलने के बजाय अपने ठिकानों पर रुकने को कहा गया है.
वहीं, इन सबके बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेपाल में फंसे राजस्थानियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नेपाल में हुई हिंसा हृदय विदारक है. वहां उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए हमारी सरकार वहां फंसे राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. मैंने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर वहां की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली है.
नेपाल में हुई हिंसा हृदय विदारक है। वहाँ उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए हमारी सरकार वहाँ फंसे राजस्थानी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। मैंने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर वहाँ की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 9, 2025
नेपाल में रह रहे सभी प्रवासी… pic.twitter.com/mM7woIZs5L
नेपाल में रह रहे सभी प्रवासी राजस्थानियों से अपील है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के सतत संपर्क में बने रहें और भारत सरकार द्वारा जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन अवश्य करें. भारत सरकार प्रत्येक देशवासी की सुरक्षा तथा सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है.
विदेश मंत्रालय ने भी दी चेतावनी
भारत के विदेश मंत्रालय ने भी एडवाइजरी जारी कर फिलहाल नेपाल यात्रा टालने की सलाह दी है. जो भारतीय नागरिक वहां मौजूद हैं, उनसे कहा गया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और बिना आवश्यकता सड़कों पर न निकलें. साथ ही नेपाल प्रशासन और भारतीय दूतावास की गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है.
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें.
नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाया. ADG लॉ एंड ऑर्डर के कार्यालय में विशेष सेल स्थापित की गई. 24x7 हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए. सीएम बोले कि सभी की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार प्रतिबद्ध.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!