Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा की गलत पते पर लैंडिंग, दो पायलटों पर गिरी गाज, ड्यूटी से हुई छुट्टी, जांच शुरू

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विमान की गलत लैंडिंग का मामला सामने आया है. पायलटों की चूक के कारण विमान गलत एयरस्ट्रिप पर उतरा, लेकिन समय रहते सुधार कर सुरक्षित लैंड कराया गया. जांच शुरू, दोनों पायलट उड़ान ड्यूटी से हटाए गए.

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा की गलत पते पर लैंडिंग, दो पायलटों पर गिरी गाज, ड्यूटी से हुई छुट्टी, जांच शुरू
Image Credit: Rajasthan CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विमान की गलत लैंडिंग का मामला सामने आया है. 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली से फालौदी के लिए फाल्कन-2000 चार्टर विमान से रवाना हुए थे. विमान को फालौदी एयरफोर्स स्टेशन पर उतरना था, लेकिन वह गलती से शहर की सिविल एयरस्ट्रिप पर उतर गया.

पायलटों को अपनी चूक का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत विमान को फिर से उड़ाया और करीब 5 किमी दूर स्थित फालौदी वायुसेना स्टेशन पर सुरक्षित लैंड कराया. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विमान की गलत लैंडिंग के पीछे की वजह दोनों एयरस्ट्रिप की स्थिति सामने आई है. दरअसल, फालौदी एयरफोर्स स्टेशन और सिविल एयरस्ट्रिप की रनवे दिशा, दृश्य विशेषताएं और भौगोलिक स्थिति मिलती-जुलती है, जिसके चलते पायलटों को भ्रम हुआ और विमान गलत एयरस्ट्रिप पर उतर गया.

इस मामले में चार्टर कंपनी ने स्वयं DGCA को इस गलत एयरपोर्ट लैंडिंग की रिपोर्ट दी है, जिसके बाद डीजीसीए ने जांच शुरू कर दोनों पायलटों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है. इससे पहले मुख्यमंत्री रामदेवरा हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे थे.

डीजीसीए सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सुरक्षा और कानूनी संकट पैदा होने की आशंका थी, क्योंकि उड़ान से पहले पायलटों को दोनों एयरफील्ड की जानकारी सही ढंग से नहीं दी गई थी. अगर कोई विमान सैन्य हवाई क्षेत्र में गलती से प्रवेश करता है, तो इससे गंभीर सुरक्षा और कानूनी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री कुछ घंटे रामदेवरा में रहे और बाद में फालौदी से उसी विमान से जयपुर लौटे. इसके बाद विमान रात को दिल्ली चला गया. इस घटना के बाद डीजीसीए ने जांच शुरू की और दोनों पायलटों के खिलाफ कार्रवाई की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More