Jaipur News: फरीदाबाद के सूरजकुंड में हुई उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजस्थान के पानी से जुड़े अहम मुद्दों पर खास ध्यान रहा. सीएम भजनलाल शर्मा ने पंजाब से रावी-ब्यास के 0.60 MAF पानी और भाखड़ा मेन लाइन से 0.17 MAF पानी के आवंटन के लिए जोरदार पैरवी की.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक फरीदाबाद के सुरज कुंड में हो रही थी लेकिन निगाहें श्रीगंगानगर से लेकर जैसलमेर तक के जनप्रतिनिधियों की टिकी हुई थीं. खासतौर से राजस्थान को उसके हिस्से के मिलने वाले पानी और बीबीएमबी बोर्ड में सदस्य की नियुक्ति का मामला बैठक के एजेंडे में शामिल था इसलिए उम्मीदें भी पूरे परवान पर थीं.
राज्य के नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण से लेकर राजस्थान के हिस्से के पूरे पानी की बाट जोह रहे किसानों लिए सी एम भजनलाल शर्मा दमदार पैरवी की तो राज्य के नेताओं को भी लगा जैसे जल्द बरसों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है.
पंजाब से राजस्व्थान रावी और ब्यास नदियों का 0.60 MAF पानी बरसों से मांग रहा हैं लेकिन पंजाब इस मामले में राजस्थान की एक भी सुनने को तैयार नहीं है.
जलशक्ति मंत्रालय और बीबीएमबी बोर्ड से भी राजस्थान पंजाब को राज्य हिस्से का पानी मुहैया कराने के लिए कई बार आग्रह कर चुका है. फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. भाखड़ा मेन लाइन से राजस्थान 0.17 MAF का आवंटन चाहता है. सिद्धमुख नोहर काम पूरा हुए दो दशक बीत गए लेकिन अभी तक इस कैनल को पूरे पानी का इंतजार है.
राजस्थान 1981 के समझौते के तहत पानी का बंटवारा चाहता है लेकिन पंजाब हरियाणा राजस्थान की इस मांग को हमेशा अनसुना देते हैं लेकिन सीएम भजनलाल शर्मा कोशिशों से अब इस मसले का भी हल निकलने की संभावना सकती है ताकि जैसलमेर के आखरी छोर तक खेतों तक पानी पहुंचाया जा सकें.
बहरहाल हरियाणाा के साथ हुए यमुना जल समझौते से सीकर चुरू झुन्झूनूं इलाके को 1917 CUSEC पानी मिलने का रास्ता जल्द होगा. इसकी डीपीआर इसी माह बनक तैयार होनी है. जाहिर है सीएम भजनलाल शर्मा के प्रयासों से आने वाले दिनों में राजस्थान अपने हितों की दमदार पैरवी कर लंबित मुद्दों को सुलझाकर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता नजर आएगा सरकार की कोशिशें तो यही इशारा कर रही हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!