PM मोदी के बर्थ डे पर सीएम भजनलाल ने किया स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज

Jaipur News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रमदान के साथ सिटी पार्क से स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपील की कि स्वच्छ भारत निर्माण में सभी सक्रिय भूमिका निभाएं और सफाई को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं. साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

PM मोदी के बर्थ डे पर सीएम भजनलाल ने किया स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ का सिटीपार्क से आगाज़ किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रमदान कर सफाई शुरू की और नागरिकों को शपथ दिलाई कि स्वच्छता अब सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर घर और गली-मोहल्ले की जिम्मेदारी बने. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नई सीवरेज नीति का विमोचन किया, सफाई मित्रों को पीपीई किट बांटी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया.

Jaipur News

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीवरेज नीति का विमोचन किया, सफाई मित्रों को पीपीपी किट वितरित की और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने पिछले 11 सालों में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है. डिजिटल इंडिया से लेकर आयुष्मान भारत तक, हर योजना ने भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है. हम अब तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे हैं. स्वच्छ भारत अभियान ने देश को बदलकर रख दिया है. 2014 में केवल 38 प्रतिशत घरों में शौचालय थे, आज यह आंकड़ा लगभग 100 फीसदी तक पहुँच गया है.

Jaipur News

उन्होंने कहा कि यह बदलाव सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का नहीं बल्कि जन आंदोलन का परिणाम है. उन्होनें कहा की 2014 से पहले कचरे के ढेर और पानी की किल्लत कांग्रेस राज की पहचान थे. अब स्थिति बदल चुकी है. स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर ग्रेटर और जयपुर हेरिटेज दोनों नगर निगम राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-20 में शामिल हुए हैं. डूंगरपुर को सुपर स्वच्छ लीग में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. जयपुर ग्रेटर को पहली बार वाटर प्लस सर्टिफिकेट भी हासिल हुआ है. भजनलाल शर्मा ने कहा नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे त्यौहार सामने हैं, और अगर घर और शहर साफ रहेंगे तो त्यौहारों का आनंद दोगुना होगा. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा की अब तो बच्चे भी जागरूक हो गए हैं. गली में गंदगी दिखे तो वे भी टोक देते हैं. यही नई सोच है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण पर्यटन को बढ़ावा देता है और रोजगार के अवसर भी पैदा करता है. हरियालो राजस्थान अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले वर्ष 7 करोड़ पौधों का लक्ष्य था लेकिन सरकार ने 7.5 करोड़ से अधिक पौधे लगाए. इस वर्ष 10 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 12 करोड़ पौधे लगाए गए हैं. हमने 5 साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है और इसमें नए कीर्तिमान बन रहे हैं.

Jaipur News

स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक "स्वच्छतोत्सव" थीम के तहत प्रदेशभर में अलग-अलग गतिविधियां होंगी. बस अड्डों के आसपास, बस्तियों के पास, नालों और खुले मैदानों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. मुख्य गतिविधियों में स्वच्छ सार्वजनिक स्थान, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए जलाशयों पर अभियान चलाया जाएगा. सफाई मित्रों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सुरक्षा उपकरण वितरण और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल भी होगी. 25 सितम्बर को "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" के तहत सुबह 8 बजे पूरे प्रदेश में श्रमदान होगा. गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को "स्वच्छ भारत दिवस" के अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई मित्र सम्मान और सर्वश्रेष्ठ निकायों को पुरस्कार दिए जाएंगे. इस मौके पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर, कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी और डॉ. निधि पटेल मौजूद रहे.

Jaipur News

बहरहाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ अब महज कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जहां स्वच्छता को त्योहारों और जीवनशैली से जोड़ते हुए नई सोच का संदेश दिया, वहीं सरकार ने इसे पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन से भी जोड़ा है. 2 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ राजस्थान गढ़ने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More