गणेश चतुर्थी पर CM भजनलाल ने लिया मोती डूंगरी गणेश का आशीर्वाद, महंत ने करवाई पूजा-अर्चना

Ganesh Chaturthi 2025: जयपुर का ऐतिहासिक मोती डूंगरी गणेश मंदिर आज गणेश चतुर्थी पर भक्तिभाव से सराबोर रहा. बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं सपत्नीक दर्शन करने पहुंचे.

गणेश चतुर्थी पर CM भजनलाल ने लिया मोती डूंगरी गणेश का आशीर्वाद, महंत ने करवाई पूजा-अर्चना
Image Credit: Ganesh Chaturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025: आज गणेश चतुर्थी पर जयपुर का ऐतिहासिक मोती डूंगरी गणेश मंदिर भक्तिभाव से सराबोर रहा. बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं सपत्नीक दर्शन करने पहुंचे और विघ्नहर्ता गणेश से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

मंदिर परिसर में गणपति बप्पा के जयकारों और भक्तों की उमंग के बीच सीएम भजनलाल का आगमन उत्सव को और खास बना गया. मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया.

Add Zee News as a Preferred Source

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री गणेश सुख और समृद्धि के दाता हैं. इस बार प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है और हरियालो राजस्थान की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. किसान, महिला, युवा और गरीब के विकास से हम विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करेंगे.

जयपुर के इस ऐतिहासिक मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. पारंपरिक श्रृंगार में सजे गणपति बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. मुख्यमंत्री के साथ जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर और बड़ी संख्या में गणेश भक्त मौजूद रहे.

गणेशोत्सव का जयपुर में हमेशा से विशेष महत्व रहा है और मोती डूंगरी गणेश मंदिर इसका सबसे बड़ा केंद्र है. इस बार भी मंदिर परिसर में भव्य सजावट, फूलों की झांकियां और आरती की गूंज ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More