&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल के राखी बंधवाने को लेकर उठाए गए सवाल पर बीजेपी ने पलटवार किया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि महिलाओं से राखी नहीं बंधवाएंगे तो किससे बंधवाएंगे. गहलोत अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल को याद करें, महिलाओं पर कितने अपराध हुए थे.
बिड़ला ऑडिटोरियम में राज्य सरकार की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया. इस कार्यक्रम को लेकर सरकार ने विज्ञापन दिया. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सवाल उठाते हुए कहा कि बालिकाओं और महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों की खबरें पढ़कर दुख और आक्रोश का भाव आ रहा है.
आखिर भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम क्यों हो गई है? क्या महिला सुरक्षा इनकी प्राथमिकता ही नहीं है, यह सरकार केवल पीआर, जनसंपर्क और विज्ञापन गतिविधियों से ही 'फील गुड' में रहना चाहती है?
गहलोत के इस सवाल पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि गहलोत हमेशा नकारात्मक बात करते हैं. महिलाओं से राखी नहीं बंधवाएंगे तो किससे बंधवाएंगे. महिलाओं की रक्षा करने का हम जज्बा रखते हैं.
गहलोत साहब के पिछले पांच साल के कार्यकाल में जितना अत्चायार हुआ, आज तक भारत वर्ष में नहीं हुआ. आज किस मुंह से कहते हैं वो, हमने तो महिलाओं पर अत्याचार रोका है. हमने रेप पर रोक लगाई है. आज लॉ एंड ऑर्डर देखिए, पिछले पांच साल के लॉ एंड ऑर्डर देखिए, दिनरात का फर्क है.
बता दें कि जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में आज यानी 5 अगस्त को मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें दीया कुमारी समेत कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राखी बांधी थी. वहीं, मुख्यमंत्री ने राज्य की 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन का खास तोहफा दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!