महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली, तैयारियों को लेकर आज CM आवास पर हुई बैठक
Advertisement

महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली, तैयारियों को लेकर आज CM आवास पर हुई बैठक

मुख्यमंत्री आवास पर महिला कांग्रेस (Mahila Congress) और सेवा दल के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

 CM आवास पर हुई बैठक

Jaipur: महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को जयपुर (Jaipur News) में होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली (Congress rally) की तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास पर महिला कांग्रेस (Mahila Congress) और सेवा दल के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

यह भी पढ़ें- अमित शाह के संबोधन पर CM Gehlot का बयान, कहा- जनता को भ्रमित करने का किया प्रयास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों को रैली की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी. मुख्यमंत्री अशोक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को रैली के लिए बड़ी संख्या में आने वाली महिलाओं के इंतजाम की जिम्मेदारी सौंपी तो वहीं सेवादल को रैली स्थल पर व्यवस्थाओं के अलावा कार्यकर्ताओं के सीटिंग अरेंजमेंट में डिस्टेंसिंग और मास्क वितरण का जिम्मा सौंपा है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान फोन टैपिंग मामला: लोकेश शर्मा से दिल्ली क्राइम ब्रांच ने की लंबी पूछताछ, शर्मा ने किया फोन टैपिंग से इनकार

मुख्यमंत्री आवास (CM Residence) पर हुई इस बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूज़ा (Neta D'Souza), महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रिहाना रियाज़ और सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Trending news