&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: कांग्रेस टिकट बंटवारे में अब नवाचार देखने को मिलेगा. बरसों से संगठन पर काबिज नेताओं सिफारिश के बजाय सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत बनाने वालों को पार्टी टिकट से नवाजेगी. पचास फीसदी टिकट पचास साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि पार्टी उन उर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं पर फोकस कर रही है, जो संगठन की मजबूती के लिए पार्टी नेतृत्व के दिये गये टास्क को पूरा करने के लिए धरातल पर ईमानदारी से काम कर रहे हैं.
कांग्रेस संगठन की बेजोड़ मजबूती का ऐसा मॉडल तैयार कर रही है, जिससे पार्टी भविष्य में धरातल पर बीजेपी से मुकाबले में कहीं भी कमजोर न पड़े. निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को हटाने की तैयारियां चल रही है, तो परफॉर्मेंस को प्रमोट किया जा रहा है. विधायक, विधायक प्रत्याशी और संगठन पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए नियमित बैठकों की अनिवार्यता लागू कर दी गई है. ऐसा सालों बाद पहली बार हो रहा है, जब पार्टी ने 2200 मंडल और 400 ब्लॉक की कार्यकारिणी का अधिकांश काम पूरा कर लिया है. नगर अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी के भी आधे से ज्यादा पद भर दिये गये हैं. शहरों में कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही पार्टी अब अपनी कमजोर कड़ियों की पहचान करने में जुटी है. हर नगर में 30 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बनकर तैयार हो रही है. सारे डेटा को ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि पार्टी परंपरागत तौर तरीकों से ऊपर उठकर हाई टेक बन सके और नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के साथ उसका तालमेल बेहतर हो सके. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने दावा किया कि कांग्रेस हर जगह मजबूत होगी.
एक और गुटबाजी से जूझती पार्टी, तो दूसरे और दिखावे में एकजुटता का संदेश देने की कवायद
कांग्रेस नेतृत्व तमाम चिंताओं से दूर पार्टी को मजबूत बनाने की कवायद में जुटा है, पर उसे बीजेपी जैसे अनुशासित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने में काफी वक्त की दरकार है. आखिर देर से ही पार्टी कुंभकर्णी नींद से जागी है, तो नतीजे में आने वाले दिनों में बेहतर ही होंगे.
रिपोर्टर- बाबूलाल धायल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!