&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News : जयपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ. जिसमें बैंकों के राष्ट्र निर्माण से लेकर अंतिम पंक्ति तक पहुंचने पर मंथन हुआ. सहकारिता के स्वर्णिम काल में शहरी सहकारी बैंकों को कैसे आगे बढाया जाए, इस पर चिंतन किया गया. इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, आरबीआई निदेशक सतीश मराठे ने शिरकत की.
आजादी से पहले अर्बन कॉपरेटिव बैंको का इतिहास
वैसे तो आजादी से पहले अर्बन कॉपरेटिव बैंकों का गठन किया गया, लेकिन फिर भी आज के युग में बैंकों के बारे में सोचने का समय आ गया है. अर्बन कॉपरेटिव बैंकों के विकास को लेकर आज जयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ. जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की. इस दौरान सीएम ने कहा कि सहकारिता अपने स्वर्ण काल से गुजर रहा है. तीन साल में सहकारी संस्थाएं सशक्त हुई है. बिना किसी भ्रष्टाचार के योजनाओं का लाभ मिल रहा. कांग्रेस राज में कई सवाल उठे. उन्होंने कहा कि पूरे देश की राजस्थान में झलक है. सहकारिता की शक्ति से राष्ट्र का निर्माण हो रहा है. अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने में सहकार भारती की महत्ती भूमिका. अर्बन कोआपरेटिव का आजादी से पहले का इतिहास है. सहकारिता के क्षेत्र में सरकार का बड़ा फैसला लिया है. हर पंचायत में होगी कोआपरेटिव बैंको की शाखा होगी. छोटे-छोटे क्षेत्रों में भी काम होना चाहिए, जिससे वहां के स्थानीय लोग लाभ कमाएंगे और वो बैंक का परमानेंट सदस्य बन जाएंगे.
टैक्नोलॉजी अपग्रेड करना बहुत जरूरी
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के राष्ट्रीय अधिवेशन में RBI निदेशक सतीश मराठे ने बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि फिर अर्बन कोआपरेटिव बैंको पर सोचने का समय आ गया. विजन डॉक्यूमेंट बहुत कम बैंकों ने बनाया है. सभी बैंकों को विज़न डाक्यूमेंट्स बनाना होगा. कौनसे एरिए में काम करेंगे, पॉलिसी क्या रहेगी ? बिल्डिंग फण्ड बना लेते है, लेकिन टेक्नोलॉजी अपग्रेड और प्रोफाइल का अध्ययन करने की जरूरत. अर्बन बैंको में स्किल की कमी महसूस करते है. अच्छा वर्क कल्चर भी ऑर्गेनाइजेशन में रखना जरूरी है. बैंकिंग करते है तो लॉस जरूर होगा.
कितना कारगर साबित होगा अधिवेशन ?
इस दौरान सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि नवाचारों में पहले पांच में राजस्थान रहा है, को ऑपरेटिव मूवमेंट विकसित भारत के सपने को साकार करेगा. नए लोगों को इससे कैसे आगे बढा सकते हैं. हम ट्रासपेरेंसी के साथ आगे बढ़े . अब ऐसे में देखना होगा ? कि अर्बन कॉपरेटिव का ये अधिवेशन बैंकों के लिए कितना कारगर साबित होगा ?
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!