&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: सहकार सदस्यता अभियान की तैयारियां तेज हो गई है. गांधी जयंती से सरकार अभियान चलाएगी. इस अभियान में जनहित के काम होंगे. सहकारिता प्रमुख सचिव-रजिस्ट्रार मंजू राजपाल ने निर्देश दिए हैं. आखिर प्रदेश में कैसे चलाया जाएगा ये अभियान, पढ़ें इस रिपोर्ट में.
सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में कदम
सहकारिता को मजबूत करने के लिए राजस्थान में विशेष अभियान चलाया जाएगा.2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सहकार सदस्यता अभियान चलेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. विभाग की प्रमुख सचिव, रजिस्ट्रार मंजू राजपाल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाने, आशानुरूप परिणाम प्राप्त करने के लिए अभियान पूर्व तैयारियां निर्धारित समय में, निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सुनिश्चित करनी होंगी.
उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे मनोयोग से प्रयास करते हुए अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को सहकारी समितियों की सदस्यता के लिए आवेदन करवाये जाएं. इस कार्य में एनजीओ, राजीविका समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नेहरू युवा केन्द्र का सहयोग लिया जाए.अभियान के दौरान 10 फीसदी नये सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है. सदस्यता के लिए ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन आवेदन करवाया जा सकता है.
ये पांच कार्य होंगे अभियान में
अभियान के अंतर्गत प्रमुख रूप से पांच गतिविधियां सम्पादित की जाएंगी, जिनमें नवीन पैक्स के गठन के लिए प्रस्ताव,सदस्यता राशि प्राप्त करना,स्वीकृति जारी करना, प्रस्तावित नये सहकारिता कानून के प्रावधानों की जानकारी देना,पैक्स/डेयरी सहकारी समितियों में युवाओं ,महिलाओं के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाना,पीएम किसान योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों की ई-केवाईसी,आधार सीडिंग कराकर इनका निस्तारण करना,नवीन गोदामों के लिए आवश्यकता के अनुरूप जमीन चिह्नीकरण किया जाना शामिल हैं.
भूमि चिन्हीकरण के प्रस्ताव तैयार हो रहे
नवीन पैक्स गठन के लिए कार्यवाही में तेजी लाने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के वंचित लाभार्थियों की ई-केवाईसी,आधार सीडिंग करवाकर लाभान्वित करने, गोदामों के लिए भूमि चिन्हीकरण कर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है. मंजू राजपाल ने सभी अतिरिक्त रजिस्ट्रार को अभियान के बिन्दुओं की नियमित रूप से समीक्षा,मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं प्राप्त कर प्रतिदिन प्रधान दफ्तर भिजवाने होंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!