राजस्थान बनेगा नए आपराधिक कानूनों का 'रोल मॉडल', CS सुधांश पंत ने ली बैठक

Jaipur News: जयपुर सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि देशभर में लागू किए गए नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम) राजस्थान में पारदर्शी और त्वरित न्याय के लिए मील का पत्थर साबित होंगे. 

राजस्थान बनेगा नए आपराधिक कानूनों का 'रोल मॉडल', CS सुधांश पंत ने ली बैठक
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि देशभर में लागू किए गए नए आपराधिक कानून राजस्थान में त्वरित और पारदर्शी न्याय व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राज्य को इन कानूनों के सफल क्रियान्वयन का रोल मॉडल बनाना है.

सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम से आमजन को प्रभावी न्याय मिलेगा. उन्होंने पुलिस विभाग को अनुसंधान अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने और जनता में जागरूकता लाने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

पंत ने बताया कि नए कानूनों में गवाहों से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से साक्ष्य लेने, एफआईआर दर्ज करने और सम्मन जारी करने जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं शामिल हैं. इससे न्यायिक प्रक्रिया न केवल पारदर्शी होगी बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत होगी.

उन्होंने विभागों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम की स्थापना, एफएसएल का आधुनिकीकरण, थानों में हाईस्पीड इंटरनेट, पर्याप्त स्टाफ और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नए कानूनों के तहत अनुसंधान और प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक हैं. उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया.

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए सावंत, शासन सचिव वित्त (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी अर्चना सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More