Rajasthan Accident: जयपुर में आमेर के लुहारों के मोहल्ले में देर रात बजरी से भरी एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गुजरते समय पुलिया टूट गई. हादसे में चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के जयपुर में आमेर के लुहारों के मोहल्ले में देर रात बजरी से भरी एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गुजरते समय पुलिया टूट गई. हादसे में चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.
पुलिया टूटने से सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया, जिसमें पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई. अचानक हुए हादसे की तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिया से जाने वाले रास्ते को रस्सी बांधकर बंद कर दिया है, ताकि कोई और हादसा न हो.
लोगों का कहना है कि यह पुलिया लंबे समय से कमजोर हो चुकी थी, जिसकी शिकायतें पहले भी की गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई. इस घटना के बाद आसपास के मकानों को भी खतरा बताया जा रहा है. वहीं लोग बची हुई पुलिया के भी टूटने के डर से दहशत में हैं. वर्तमान में रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध है और लोग प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र में आज सुबह एक बस रोड के किनारे पलट गई. बस में करीब 20 स्कूली बच्चे सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. ग्रामीण सांवरा सिंह ने बताया कि निजी स्कूल की एक बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी.
उसी दौरान गेलाना व धतूरिया कला गांव के बीच रोड की साइड खराब होने के कारण बस रोड के किनारे पलट गई. हादसे में 4-5 बच्चों को मामूली चोट आई है. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. गनीमत रही की बड़ा हादसा होने से टल गया. ग्रामीणों द्वारा सड़क के दोनों ओर साइडो की मरम्मत की पहले से मांग की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!