हैलो-आपका आधार नंबर दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ रहा है...ऐसे कॉल से सावधान !

Jaipur News : राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी के प्रति सचेत किया है. पुलिस मुख्यालय से जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि हाल ही में अपराधी एक नया तरीका अपना रहे हैं.

हैलो-आपका आधार नंबर दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ रहा है...ऐसे कॉल से सावधान !

Jaipur News : राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा के मुताबिक साइबर ठक आम नागरिकों को कॉल कर स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हैं और उन्हें धमकाते हैं कि उनका मोबाइल नंबर या आधार नंबर दिल्ली में हाल ही में हुई कार ब्लास्ट जैसी गंभीर आपराधिक घटना से जुड़ा हुआ है.

दिल्ली ब्लास्ट प्रकरण में गिरफ्तारी का भय दिखा कर रहे ठगी

साइबर अपराधी पीड़ित को डराकर अपने सीनियर अधिकारी से बात कराने की बात कहते हैं और उन्हें मानसिक रूप से दबाव में ले आते हैं. साथ ही दिल्ली ब्लास्ट प्रकरण में गिरफ्तार करने का भय दिखाया जाता है. दबाव बनाने के बाद आमजन से उनकी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक, यूपीआई विवरण मांग या उन्हें वीडियो कॉल पर वेरिफिकेशन के बहाने धमकाकर धनराशि की मांग करते है.। यह तरीका लोगों में डर पैदा करके उन्हें त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर करता है, जिससे वे अपनी गोपनीय जानकारी साझा कर देते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कॉल आने पर बिल्कुल भी ना घबराएं

राजस्थान पुलिस आमजन को दृढ़ता से सलाह देती है कि इस प्रकार की कोई भी कॉल आने पर बिल्कुल न घबराएं. पुलिस के नाम पर धमकाने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत, बैंक, आधार या अन्य संवेदनशील दस्तावेजों से संबंधित जानकारी साझा न करें. इसके अलावा किसी भी संदिग्ध लिंक, एसएमएस/व्हाट्सएप संदेश पर क्लिक करने से बचें। ऐसी कोई भी संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन, डायल 112 अथवा साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें. किसी भी प्रकार की ठगी का शिकार होने पर तत्काल घटना की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन को दें. इसके अलावा धोखाधड़ी की सूचना अपने बैंक को तुरंत दें ताकि किसी भी संदिग्ध ट्रांसेक्शन को समय रहते रोका जा सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news