दौसा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के छात्र ने बनाया ड्रोन, उड़ सकता है 900 मीटर की ऊंचाई तक

Dausa News: दौसा जिले के कानपुरा गांव के रहने वाले एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र ने ड्रोन बनाया है, जो 900 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है. 

दौसा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के छात्र ने बनाया ड्रोन, उड़ सकता है 900 मीटर की ऊंचाई तक
Image Credit: Dausa News

Dausa News: भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें संबल के साथ अच्छा प्लेटफॉर्म देकर तरासने की दौसा जिले के कानपुरा गांव निवासी इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग का छात्र फतेह लाल मीणा लगातार अपने प्रयासों से ऐसी चीज तैयार कर रहा है, जो हर किसी को अचंभित कर रही है. फतेह लाल ने पूर्व में एक रिमोट से चलने वाली साइकिल बनाई और अब उसने ड्रोन बनाया है, जिसकी लागत करीब 30000 रुपये बताई रही है.

फतेह लाल मीणा का कहना है अगर उसे अच्छा प्लेटफार्म मिले तो वह और भी कई ऐसी तकनीक विकसित करता है, जो जरूरत के समय लोगों के काम आएगी. उसका कहना है इस तरह के काम करने में पैसे की जरूरत होती है और उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह लगातार कुछ ना कुछ बनाते रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि वह कोशिश कर छोटी-मोटी चीज बनाने का प्रयासरत रहता है. फतेह लाल ने जो ड्रोन बनाया है, वह करीब 900 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है और उस ड्रोन के जरिए एक किलो वजनी चीज इधर से उधर पहुंचाई जा सकती है.

फतेह लाल ने कहा कि मैंने आपदा में फंसे हुए कुछ लोगों का एक वीडियो देखा था, जिन्हें बचाने के लिए पुरानी तकनीक से रस्सी फेंकी जा रही थी. वहीं, से मुझे आईडिया मिला और मैंने ड्रोन बनाना शुरू कर दिया.

आखिरकार मुझे सफलता मिली और इस ड्रोन के जरिए एक छोर से दूसरे छोर तक कोई भी चीज ले जाकर नीचे गिराई जा सकती है.

फतेह लाल का कहना है कि यह रेस्क्यू ड्रोन है और उसे आपदा के समय इस्तेमाल किया जा सकता है. उसने कहा कि अगर इस तरह के ड्रोन हम बल्क में बनाए तो इसकी कीमत छह से सात हजार रुपये आएगी और करीब डेढ़ किलोमीटर तक की ऊंचाई पर यह उड़ सकेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dausa News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More