Dausa Crime News: राजस्थान के दौसा जिले के पापड़दा में नशे के आदी पिता-पुत्र की बहु से मारपीट के बाद हत्या कर दी गई. बहु की सूचना पर पीहर वाले पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र में हुई पिता पुत्र की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को डिटेन किया है. मृतकों के परिजनों ने दी रिपोर्ट में मृतक घनश्याम बैरवा के ससुराल पक्ष के लोगों पर पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मौके पर एफएसएल और एमओवी टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए है.
थानाधिकारी संत चरण का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है. प्रथम दृष्टया सामने आया है कि पिता पुत्र नशे के आदि थे और आए दिन बहू के साथ मारपीट करते थे. घटना की रात्रि में भी मारपीट हुई, जिसके चलते बहू ने पीहर पक्ष के लोगों को फोन कर सूचना दी. सूचना पर पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां मारपीट में पिता पुत्र की हत्या हुई. फिलहाल, डिटेन किए हुए लोगों से पूछताछ की जा रही है.
पढ़ें दौसा जिले की एक और अहम खबर
Dausa News: मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर हुआ सड़क हादसा
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में बालाजी मोड़ के समीप एनएच 21 पर हाईवे किनारे खड़ी कार पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रही हादसे के दौरान कार सवार लोग कार में नहीं थे. कार सवार लोग चाय पीने के लिए बालाजी मोड़ पर रुके थे और वह समीप की दुकान पर चाय पी रहे थे. उस दौरान उनकी आंखों के सामने यह हादसा हुआ. सूचना पर बालाजी पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया. साथ ही NHAI की क्रेन मंगवाकर हाईवे से दोनों वाहनों को हटाने का काम किया. पुलिस की मानें, तो ट्रक चालक जयपुर से खच्चर लेकर भरतपुर की तरफ जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हुआ. हादसे की वजह क्या रही? इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
रिपोर्टर- लक्ष्मी अवतार शर्मा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!