दौसा के निजी अस्पताल में लगी आग! तीसरी मंजिल पर उठते धुएं ने बढ़ाई दहशत

Dausa News: दौसा शहर के लालसोट रोड स्थित निजी अस्पताल में अचानक आग लग गई. तीसरी मंजिल से उठते धुएं ने मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी मचा दी. सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंचे.

दौसा के निजी अस्पताल में लगी आग! तीसरी मंजिल पर उठते धुएं ने बढ़ाई दहशत
Image Credit: Dausa News

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा शहर के लालसोट रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में अचानक धुआं उठता दिखा तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित लेबर रूम ऑपरेशन थियेटर के विंडो एसी में अचानक आग लगी, जिसके चलते लेबर रूम में रखे सामान ने आग पकड़ ली और पूरे अस्पताल परिसर में धुंआ ही धुंआ हो गया. अस्पताल परिसर में धुआं होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो अधिकतर लोग अस्पताल से बाहर आ गए.

शॉर्ट सर्किट की वजह से अस्पताल में लगी आग! जांच जारी
हालांकि दो दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. डिप्टी एसपी रवि कुमार शर्मा और कोतवाल सुधीर उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे, जहां तीसरी मंजिल पर मौजूद सभी लोगों को नीचे उतारा गया. हालांकि आग लगने की वजह क्या रही? इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है, लेकिन प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. फिलहाल यह भी जांच का विषय है कि अस्पताल परिसर में अग्निशमन यंत्र स्थापित है या नहीं है और है तो क्या वह काम करता है?

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें दौसा की एक और अहम खबर

Dausa News: लालसोट में सड़क हादसे में आधा दर्जन घायल
राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में कोथून सड़क मार्ग पर गुरुवार को दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वहीं हादसे को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.