&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा की गई शिक्षक की धुनाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में महिलाएं शिक्षक के चप्पल फटकारते हुई नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में शिक्षक अपने आप को छुड़ाकर भागने का प्रयास करता हुआ भी दिखाई दे रहा है लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पूरे मामले की ग्रामीणों से और स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली.
साथ ही शिक्षक को लेकर पापड़दा थाने चली गई. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है लेकिन शिक्षक पर छात्रा से लगे छेड़छाड़ के आरोप हर किसी को शर्मिंदा कर रहे हैं.
गुरु एक शब्द नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक है, जो अपने शिष्यों को अंधकार से उजाले की ओर लेकर जाता है लेकिन इस शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप कहीं ना कहीं गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर रहे हैं. फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
इधर, दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की जान चली गई. घटना जमात के पास उस समय हुई जब केशता देवी सड़क किनारे बकरियां चरा रही थीं. अचानक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को लालसोट के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बहुत तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dausa News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!