&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: दौसा जिले में 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया. जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पीजी कॉलेज परिसर में हुआ, जहां कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान विधायक डीडी बैरवा , नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन , कलेक्टर देवेंद्र कुमार , एसपी सागर राणा सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे. मंत्री ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली तो वही जिले की वीरांगनाओं सहित 26 प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया. वहीं, स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई, जिसकी हर किसी ने सराहना की. एडीएम रामस्वरूप चौहान ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया.
पौधे लगाएं, स्वदेश अपनाएं और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें
मीडिया से बात करते हुए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि आज यह संकल्प होना चाहिए कि पिछले एक हजार वर्ष से हमारा राष्ट्र जिन चुनौतियों से निकला है और पिछले कई वर्षों में विकट हालात रहने के बाद आज वो मजबूती से सुधर रहे हैं. उसकी तरफ हम सब बढ रहे हैं कि हमारे बीच एकता हो. इसके साथ ही सभी लोग नागरिक कर्तव्य भी निभाएं, क्योंकि यह देश हम सभी से बनता है और एक-एक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है.
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए देश के बहादुर जवानों को बधाई दी है. उन्होंने आत्मनिर्भरता का भी जिक्र किया, जिसमें कोविड हो या स्वदेशी. सभी लोग पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाएं, स्वदेशी अपनाएं और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देकर देश को मजबूती प्रदान करें.
अमेरिका से विवाद पर कहा कि चुनौतियां अलग-अलग रूप में आती हैं. ऐसे में यदि ट्रेड वॉर के रूप में चुनौती मिल रही है तो भारत मजबूत हो, क्योंकि भारत दुनिया का सबसे बडा मार्केट होने के साथ निर्माता भी है. पीएम मोदी पर देशवासियों को अटूट भरोसा है. वहीं 15 जनवरी को आर्मी-डे परेड होती है जो हमेशा दिल्ली में होती आ रही हैं. इस बार होने वाली परेड जयपुर में होगी, यह राजस्थान के गर्व की बात है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!