Dausa News: दौसा में भी बारिश ने मचाई तबाही, बांध का साथ-साथ शहर भी हुआ जलमग्न, प्रशासन अलर्ट

Dausa News: दौसा में बारिश का कहर! मोरेल, सूरजपुरा और रेडिया बांध लबालब, निचले इलाकों में जलभराव. खरीफ की फसलें आड़ी पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ी, बाजरे की फसल को खासा नुकसान. मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश का दौर जारी रहेगा, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत.

Dausa News: दौसा में भी बारिश ने मचाई तबाही, बांध का साथ-साथ शहर भी हुआ जलमग्न, प्रशासन अलर्ट
Image Credit: Dausa News

Dausa News: दौसा जिले में देर रात से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है, और आकाश में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम साफ होने के आसार नहीं दिख रहे. मोरेल, सूरजपुरा और रेडिया बांध पानी से लबालब हो चुके हैं, जबकि जिले के अन्य बांधों में भी पानी की आवक लगातार जारी है. जिले के अधिकतर एनिकट और तालाब भी पानी से भर गए हैं.

लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है, और खेतों में भी पानी भर गया है. कई स्थानों पर खरीफ की फसलें आड़ी पड़ गई हैं, जिससे विशेष रूप से बाजरे की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

दौसा जिले में देर रात से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है, और आकाश में घने काले बादल छाए होने के कारण मौसम साफ होने के आसार नहीं दिख रहे. जिले के मोरेल, सूरजपुरा और रेडिया बांध पानी से लबालब होकर ओवरफ्लो हो रहे हैं, जबकि अन्य बांधों में भी पानी की आवक लगातार बनी हुई है. जिले के अधिकतर एनिकट और तालाब भी पानी से भर चुके हैं.

लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, और खेतों में पानी भरने से कई स्थानों पर खरीफ की फसलें, विशेष रूप से ज्वार, बाजरा और दालों की फसल, आड़ी पड़ गई हैं, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस बीच, भारी बारिश को देखते हुए पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं. जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर है कि कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में स्थित डिप्टी एसपी के कार्यालय तक पानी पहुंच गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More