Dausa News: दौसा के मलवास गांव में कार सवार दो युवकों ने नाबालिग को अगवा करने की कोशिश की. परिजनों और ग्रामीणों ने पीछा कर लड़की को छुड़ाया. पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के नांगल राजावतान थाना क्षेत्र के मलवास गांव से घर के बाहर से एक नाबालिग लड़की को दो कार सवार युवक कार में बिठाकर ले जाने लगे तो परिजनों को घटना का पता लगा. परिजनों और ग्रामीणों ने कार का पीछा कर युवकों से लड़की को छुड़वाया, लेकिन युवक मौके से कार लेकर फरार हो गए. इस दौरान एक ओर जहां परिजनों ने कार का पीछा किया तो वही दूसरी ओर पूरे मामले की पुलिस को भी सूचना दी गई.
लड़की के परिजनों की सूचना पर रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस और नांगल राजावतान थाना पुलिस ने भी युवकों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो कार सवार दोनों युवक रामगढ़ पचवारा क्षेत्र में पुलिस की गिरफ्त में आए. उस दौरान बड़ी तादाद में वहां लोग भी इकट्ठे हो गए. रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर नांगल राजावतान थाना पुलिस के हवाले कर दिया. अब पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस के माने तो आरोपी दो युवकों में से एक युवक लड़की से पहले से ही परिचित था. परिजनों द्वारा थाने में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Dausa News: बांदीकुई में कुटी रेलवे फाटक के समीप स्थित शराब की दुकान को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा
राजस्थान के दौसा के बांदीकुई में कुटी रेलवे फाटक के समीप स्थित शराब की दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में शराब की दुकान होने से महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शराबी यहां से गुजरने वाली महिलाओं को लेकर फब्तियां कसते हैं. ऐसे में लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रिहायशी इलाके से शराब की दुकान हटाने की मांग की.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!