दौसा में गृह क्लेश ने उजाड़ दिया परिवार, दो बच्चों संग ट्रैन के आगे कूदा पिता, एक की दर्दनाक मौत

Dausa Train Incident: दौसा में दर्दनाक हादसा, बांदीकुई के पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास बबली सैनी ने दो बच्चों संग ट्रेन के आगे छलांग लगाई. पिता की मौत, बच्चे घायल. जयपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी. 

दौसा में गृह क्लेश ने उजाड़ दिया परिवार, दो बच्चों संग ट्रैन के आगे कूदा पिता, एक की दर्दनाक मौत
Image Credit: Dausa Train Incident

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई इलाके में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

दर्दनाक हादसा
यह घटना बांदीकुई-आगरा रेल मार्ग पर पंचमुखी के पास रात करीब 2 बजे हुई. पुलिस के अनुसार, नंदेरा गांव का 35 वर्षीय बबली सैनी अपने 3 साल के बेटे चित्रेट और 5 साल के बेटे उमंग को लेकर चलती ट्रेन के सामने कूद गया. इस दर्दनाक हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

Add Zee News as a Preferred Source

बसवा थाने के हेड कांस्टेबल सतीश चौधरी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बबली सैनी का शव बरामद किया. उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें तुरंत बांदीकुई के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया. बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए, उन्हें दौसा के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

गृह-क्लेश को बताया जा रहा है कारण
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मृतक बबली सैनी पिछले कई सालों से जयपुर के भांकरोटा में ड्राइवर का काम करता था और अपने परिवार के साथ वहीं रहता था. हालांकि, इस घटना के पीछे का कारण गृह-क्लेश बताया जा रहा है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि

बबली सैनी को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा.इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैला दी है. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि कोई पिता अपने ही बच्चों के साथ ऐसा कर सकता है. फिलहाल, इस मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dausa news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.