दौसा सड़क हादसे में 11 की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव किए गए यूपी के लिए रवाना

Dausa News: दौसा जिले के एनएच 148 पर हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया और एंबुलेंस से यूपी के लिए रवाना किया.

दौसा सड़क हादसे में 11 की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव किए गए यूपी के लिए रवाना
Image Credit: Dausa News

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल थाना क्षेत्र में एनएच 148 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सांसद मुरारीलाल मीणा, महवा विधायक राजेंद्र मीणा, कलेक्टर देवेंद्र कुमार ,एसपी सागर राणा ,जगमोहन मीणा सहित कई जन प्रतिनिधियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

घटना उस वक्त हुई जब सभी मृतक पिकअप में पीछे की तरफ गहरी नींद में सो रहे थे और अचानक पिकअप चालक ने बापी गांव के समीप खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी तो पिकअप सवार लोगों की चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग धमाके की आवाज सुनकर मदद के लिए मौके पर पहुंचे.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप सवार सभी लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला और दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया तो वही चार घायलों का दौसा जिला अस्पताल में ही उपचार किया गया.

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा , विधायक राजेंद्र मीणा और भाजपा नेता जगमोहन मीणा सहित कलेक्टर और एसपी दौसा जिला अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों की कुशल क्षेम पूछी. तो वहीं घटना की पूरी जानकारी ली. डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि हादसे के शिकार सभी लोगों के साथ राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश की सरकार खड़ी है और जो भी सरकारी नियमों के तहत सहायता दी जा सकती है वह दी जाएगी.

वहीं, हादसे की वजह क्या रही इसको लेकर भी पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं. साथ ही ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति नहीं हो इसको लेकर भी पुलिस ,प्रशासन , परिवहन विभाग और NHAI को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जिले में होकर गुजर रहे हाईवे पर जहां भी ब्लैक स्पॉट है, उन्हें दुरुस्त करने के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को भी पत्र लिखा जाएगा ताकि अनायास ही लोग काल का ग्रास नहीं बने. वहीं, एसपी सागर राणा ने हादसे की वजह प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आना बताई है, फिर भी पूरी जांच के
बाद ही हादसे की वजह सामने आएगी.

हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, हादसे की सूचना पर यूपी से दौसा पहुंचे. परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया और उन्हें एंबुलेंस से यूपी के लिए रवाना किया. लेकिन अभी भी बड़ा सवाल यह है कि इन 11 मौत का जिम्मेदार कौन मरने वालों में सात बच्चे सहित चार महिलाएं शामिल हैं.

कई परिवारों में मचा हाहाकार
सैंथल थाना इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में प्रियंका 25 पत्नी संजीव लोधी, शीला 28 पत्नी जयप्रकाश लोधी, सोनम 27 पत्नी रवि लोधी, पूर्वी 3 पुत्री संजीव लोधी, लक्ष्य उर्फ निर्मल 11 पुत्र जयप्रकाश, वैष्णवी 7 पुत्री सौरभ, सलौनी 9 और मिष्टी 1 पुत्री रवि लोधी, सीमा 29 पत्नी मनोज, बाबू 3 पुत्र मनोज निवासी असरौली, शीतलपुर जिला एटा और महक 7 पुत्र श्याम सुंदर निवासी खेरा फिरोजाबाद की मौत हो गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dausa News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author