Dausa road accident: राजस्थान के दौसा जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में तालचीड़ी रोड पर आज मौत का तांडव दिखा. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 जिंदगियां छीन ली. वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: दौसा जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में तालचीड़ी रोड पर भीषण सड़क हादसे में दादा पोता सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दादा और पोता पैदल जा रहे थे उस दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया, जिसके चलते मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, तो वहीं एक बाइक सवार भी ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिसके चलते बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर घायल हो गया. वहीं, एक ट्रैक्टर ट्राली भी ट्रेलर की चपेट में आई, जिसके चलते वह भी पलटी खा गई.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक तीनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मृतक दादा नवल गुर्जर और पोता शैलेन्द्र हिंगोटवाड़ी गांव के निवासी हैं. वहीं, हादसे में बाइक सवार हिंडौन सिटी निवासी इमरान खान की भी मौत हो गई. हादसे में इमरान का साथी गंभीर घायल होने पर उसका अस्पताल में उपचार जारी है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Dungarpur News: तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मारी, बड़े भाई की मौत, छोटा भाई घायल
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भेहना रेलवे स्टेशन के पास 2 बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार बड़े भाई के सिर में चोट लगने से मौत हो गई, जबकि छोटा भाई घायल हो गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.
बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार, वेलचंद पुत्र कचरा पटेल निवासी भेहना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. इसमें बताया कि आज शुक्रवार दोपहर के समय वह और उसका बड़ा भाई भगवान पटेल दोनों बाइक से गांव में खेतों में जा रहे थे. भेहना रेलवे स्टेशन के पास जाते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में वेलचंद पटेल और उसका भाई भगवान पटेल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राइवेट अस्पताल से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए. डॉक्टर ने जांच के बाद भाई भगवान पटेल को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को डूंगरपुर हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया. घटना की सूचना पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस भी मोर्चरी पहुंची. भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: बेटी को घर पर अकेला छोड़कर बाहर गई थी मां, लौटी तो नजारा देख रह गई दंग
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!