DC VS RR Dream11 Prediction: दिल्ली को धूल चटाने को तैयार राजस्थान, महामुकाबले से पहले बनाएं ड्रीम इलेवन टीम

DC vs RR Dream11 Prediction: IPL 2025 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स में महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है.

DC VS RR Dream11 Prediction: दिल्ली को धूल चटाने को तैयार राजस्थान, महामुकाबले से पहले बनाएं ड्रीम इलेवन टीम

DC vs RR Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 32वां मैच 16 मार्च 2025 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है. इस महामुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होने जा रही है. मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथ है.

इस मुकाबले में कई धुरंधर खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. ऐसे में सही ड्रीम 11 टीम चुनना आपके लिए बेहद जरूरी है. ये आपको ज्यादा से ज्यादा फैंटसी प्वाइंट्स दिला पाएगा. आइए जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम किस-किस खिलाड़ी के साथ बन सकती है.

IPL में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन अच्छा चल रहा है. टीम की तरफ से बल्लेबाजों में केएल राहुल ने 200 रन पूरे कर लिए हैं. इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल ने भी 100 से ज्यादा रन अपने नाम किए हैं. वहीं करुण नायर ने 89 रनों की पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है. मिचेल स्टार्क और विप्रज निगम भी उनका अच्छा साथ दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

बात अगर राजस्थान रॉयल्स की करें तो बल्लेबाजी में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने 180 से ज्यादा रन अपने नाम कर लिए हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर धमाकेदार बॉलिंग कर रहे हैं. वहीं उनका साथ वानिंदु हसरंगा ने बढ़िया तरीके से निभाया है. हसरंगा के अलावा टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा भी शानदार खेल रहे हैं.

विकेटकीपर- केएल राहुल (कप्तान), संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल

बैटर- यशस्वी जयसवाल (उपकप्तान)- ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर

ऑलराउंडर- रियान पराग, अक्षर पटेल, विप्रज निगम

गेंदबाज- जोफ्रा आर्चर, कुलदीप यादव

कप्तान- केएल राहुल

उप-कप्तान- यशस्वी जायसवाल

दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगुर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव हैं.

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा शामिल हैं.

Trending news