Trending Photos

Jaipur News: विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया. इस अवसर पर नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें दिया कुमारी ने शिरकत की. अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्रमिक हितों और कौशल विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सड़क विकास से परिवहन सेक्टर को काफी फायदा हुआ है और यह सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है.
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश चौधरी, महासचिव राहुल जैन सहित कई ट्रांसपोर्टर्स, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. गौरतलब है कि दिया कुमारी राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वर्तमान में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री हैं. वह राजस्थान के राजसमंद लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं.
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में शिरकत करते हुए कहा कि मानव कल्याण के कार्य में अपना अमूल्य योगदान देने वाले रक्तदाताओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है. रक्त की एक-एक बूंद किसी को दी गई एक-एक सांस के समान है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्याधर नगर में बड़ी संख्या में श्रमिक रहते हैं और बड़ी संख्या में लोग ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से भी जुडे हुए है, ऐसे में आपके द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार भी देने का काम किया जा रहा है.
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भी श्रमिक हितों और कौशल विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, आप एसोसिएशन के माध्यम से उनके प्रति जागरूकता लाकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं. दिया कुमारी ने कहा कि चुनावों के समय कई समस्याएं देखी उन्हे दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है. विधानसभा क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए प्रयासरत हूं. यदि कोई समस्या आएं तो आप मुझे बताएं मैं उसके समाधान करने का प्रयास करूंगी.
उन्होंने कहा कि किसी भी देश की संपन्न अर्थव्यवस्था राजमार्गों पर निर्भर करती है, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने राजमार्गों और सड़क नेटवर्क को विकसित करने के लिए कई परियोजनाएँ शुरू की हैं, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी सीमावर्ती क्षेत्रों और दूरदराज के स्थानों में बनी है. इससे उद्योग, ट्रांसपोर्टर्स और आमजन को फायदा हुआ हैं. देश—प्रदेश में सड़कों के विस्तार से विकास में गति मिलेगी और नव रोजगार के अवसर बढेंगे.
कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश चौधरी, महासचिव राहुल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गोयल, करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह, उपाध्यक्ष हजारीलाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा, सचिव गजेंद्र सिंह राजावत, संगठन मंत्री ओमप्रकाश चारण, प्रचार मंत्री पूरण गुर्जर, जगदीश सोमानी, सुरेश चौधरी, महेंद्र ओला जी सहित समस्त ट्रांसपोर्टर्स, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.